कनाडा में हमेशा के लिए बंद भारतीय दूतावास- पन्नू......
खलिस्तानी आतंकी पन्नू ने इस दौरान कहा कि, कनाडाई सिख के रूप में हम चाहते हैं कि वैंकूवर और टोरंटो में भारतीय दूतावास हमेशा के लिए बंद हो जाने चाहिए। क्योंकि इसके बाद भारत अन्य लोगों को राजनयिकों की जगह भरने के लिए भेजेगा। और इस तरह से भारत का जासूसी नेटवर्क खत्म नहीं होगा। इस इंटरव्यू के दौरान पन्नू ने ये भी कहा कि वो भारत की हत्या की धमकी या सरकार की तरफ से मेरे खिलाफ रची जा रही हत्या की साजिशों से नहीं डरता, चाहे वह कनाडा में हो या अमेरिका में हो।
➖भारतीय-कनाडाई समुदाय पर पन्नू ने लगाए आरोप.....
CBC न्यूज को दिए साक्षात्कार में पन्नू ने भारतीय-कनाडाई समुदाय पर कनाडा के संविधान के प्रति वफादार न होने का भी आरोप लगाया। उसने कहा- ये भारतीय-कनाडाई, जिनके भारत में पारिवारिक संबंध हैं, क्या वे कनाडा के संविधान के प्रति वफादार हैं या वे अभी भी भारतीय संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाना चाहते हैं? क्योंकि हरदीप निज्जर की हत्या के बाद से मैंने किसी भी भारतीय-कनाडाई संगठन को मोदी सरकार का समर्थन करते हुए खुलकर सामने आते नहीं देखा है।
0 Comments