1.भारत में Tax Payers की संख्या बढ़कर हुई 10.41 करोड़, 2014 में थी 5.70 करोड़।
2.हम पहले हमला नहीं करते, और न ही हमले बर्दाश्त करते हैं : सूरत में आचार्यश्री महाश्रमण प्रवास स्थल पर समारोह में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत।
3.सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार बंगाल के सभी अस्पतालों से सिविक वालंटियर हटाए गए।
4.डॉक्टरों के आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य साथी कार्ड से इलाज में वृद्धि, 9 दिनों में ही 315 करोड़ रुपये का बना बिल।
5.कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर यात्री ने किया आत्महत्या का प्रयास, मेट्रो सेवाएं रही बाधित।
6.गृहमंत्री शाह के कोलकाता दौरे से पहले प्रदेश भाजपा नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व का 'होमवर्क', सुकांत मजूमदार कराएंगे 10 हजार लोगों की बीजेपी में सदस्यता तो शुभेंदु अधिकारी को मिला 5 हजार का लक्ष्य।
7.तृणमूल नेता कुणाल घोष ने CBI को पत्र लिखकर सारदा कांड मामले में आरोपी सुदीप्त सेन से डाक्टर अभिजीत चौधरी के लिंक की जांच की मांग की, डाक्टरों के आंदोलन का समर्थन कर रहे अभिजीत।
8.सिलीगुड़ी जिला अस्पताल से नवजात शिशु का शव गायब करने का आरोप, मचा हंगामा।
9.Air India: लैंडिंग से एक घंटे पहले एयर इंडिया की मुंबई-लंदन उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी, आपात स्थिति घोषित।
10.लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे असम में पटरी से उतरे, हताहत कोई नहीं, जांच शुरू।
11.वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी के खिलाफ सत्यन मोकेरी को उतारेगी CPI।
12.बिहार में बगैर टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे थे 3 लाख 62 हजार लोग, चालू वित्तीय वर्ष में रेलवे ने वसूले 25 करोड़।
13.'यूपी में 13 की जगह 20 नवंबर को हों उपचुनाव', बीजेपी ने EC से की मांग।
14.मुंबई मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खास सुविधा, WhatsApp पर केवल 'Hi' लिखकर बुक कर सकते हैं टिकट।
15.बेंगलुरु टेस्ट में न्यूजीलैंड को 134 रन की बढ़त, दूसरे दिन स्टंप्स तक स्कोर 180/3
16.बांग्लादेश में आजादी से जुड़ी छुट्टियां कैंसिल, मुजीबुर्रहमान के शोक दिवस की छुट्टी भी रद्द।
0 Comments