ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

श्रीनगर गांव में अज्ञात कारणों से भीषण आग, तीन घर और एक दुकान खाक



लखीमपुर खीरी/फूलबेहड 
बुधवार दोपहर फूलबेहड़ क्षेत्र के श्रीनगर गांव में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे तीन घर और एक दुकान जलकर राख हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की शुरुआत गांव के निवासी कुंजन के घर से हुई, और तेज लपटें देखते ही देखते आस-पास के घरों और एक दुकान तक फैल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव के लोग बाल्टियों और मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग की चपेट में आकर कुंजन, बहादुर और भारत प्रसाद के घर पूरी तरह जल चुके थे। घरों में रखा गृहस्थी का सामान भी राख हो गया। आग की इस घटना से मेराज की दुकान भी नहीं बच सकी, जिसमें हवा भरने की टंकी, धुलाई मशीन और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। इस आग से इन परिवारों का भारी नुकसान हुआ है।
सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रमाकांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इसे लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments