ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र : अवैध रूप से रह रही 3 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, घरेलू सहायिका का करती थीं काम


महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान रोजिना बेगम सुकुर अली (29), तंजिला खातुन रज्जाक शेख (22) और शेफाली बेगम मुनीरुल शेख (23) के रूप में हुई है। ये तीनों महिलाएं घरेलू सहायिका का काम करती थीं। पुलिस ने बुधवार (15 जनवरी) को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उल्हासनगर पुलिस ने कोलेगांव में छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये सभी महिलाएं लोगों के घरों में काम करती थीं। यही नहीं ये अपना जीवनयापन करने के लिए इस तरह के अन्य काम भी करती थीं। उनके पास उचित दस्तावेज नहीं थे।


Post a Comment

0 Comments