ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे में कमल के फूल, मंदिर की घंटी, बरगद के पेड़ और कलश के मिले निशान


19 और 24 नवंबर 2024 को न्यायालय के आदेश पर हुए इस सर्वे की रिपोर्ट को अब न्यायालय को सौंपा जा चुका है। सूत्रों का दावा है कि सर्वेक्षण टीम ने अपनी रिपोर्ट में न्यायालय को 1000 से अधिक तस्वीरें प्रस्तुत किए हैं।

• सर्वे में शाही जामा मस्जिद के मुख्य द्वार के दो खंभों के शीर्ष पर कमल के फूल की आकृति मिली है। इसके ऊपर नक्काशीदार कलश भी पाया गया।

• इसी प्रकार, मस्जिद की मुख्य इमारत के बाहरी हिस्से में दो आले पाए गए, जिन पर मंदिर की घंटी के निशान थे। यह भी दावा किया गया कि मस्जिद के मुख्य गुंबद के अंदर मंदिर के घंटे की जंजीर पाई गई है।

• सर्वे में यह भी पाया गया कि मस्जिद के भीतरी खंभों पर शेषनाग जैसी आकृतियाँ थीं, जो भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती हैं। इसके अलावा मस्जिद परिसर में दो बरगद के पेड़ पाए गए, जिनमें से एक पर कालिख का निशान था।

• मस्जिद के चबूतरे में एक कुआं भी पाया गया, जिसे अब पाट दिया गया है। यह कुआं लोहे के दरवाजे से बंद था, जो इसके ऐतिहासिक महत्व को और बढ़ाता है।

.*ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियोस और अपने देश राज्यो में होने वाले इवेंट्स के बारें में जानने के लिए ज्वॉइन करें हमारा न्यूज़ ग्रुप👇🏻👇🏻👇🏻*


Post a Comment

0 Comments