ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

नई दिल्ली: 26 साल बाद भाजपा सरकार, नहीं लौटेंगे केजरीवाल? देखें- हर एग्जिट पोल

*Wed, 05 Feb 2025 07:06 PM*

*नई दिल्ली:* दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है और अब एग्जिट पोल्स की बारी है। अब तक आए एग्जिट पोल के अनुसार अधिकांश पोल सर्वे ने अनुमान लगाया है कि 26 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 36 है। हालांकि असली रिजल्ट तो 8 फरवरी को आएगा, लेकिन उससे पहले रुझानों को जरूर समझा जा सकता है।

पिछले तीन चुनावों पर नजर दौड़ाएं, तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी (AAP) की असली ताकत को सही तरीके से भांपने में असफल रहे। 2013 के चुनाव में जहां एग्जिट पोल्स ने त्रिशंकु विधानसभा का सही अनुमान लगाया था, तो वहीं 2015 और 2020 के चुनावों में AAP की भारी जीत का सही अनुमान लगाने में चूक गए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स के नतीजों का लाइव अपडेट जानने के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

*अधिकांश पोलस्टर क्या अनुमान लगा रहे हैं:*

अधिकांश पोलस्टर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक आरामदायक जीत और दिल्ली में हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक झटका का अनुमान लगा रहे हैं।

*पोल डायरी एग्जिट पोल में भी भाजपा की लहर:*

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी भाजपा की लहर

आम आदमी पार्टी (AAP): 18-25 सीटें

भारतीय जनता पार्टी (BJP): 42-50 सीटें

कांग्रेस (Congress): 0-2 सीटें

*चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत:*

चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल ने 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39-44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है।

*चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल परिणाम:*

भाजपा: 39-44

आप: 25-28

कांग्रेस: 2-3

*जेवीसी के एग्जिट पोल में किसे बहुमत का अनुमान:*

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी तक आए कई बड़े पोलस्टर्स ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है। जेवीसी पोल के अनुसार, भाजपा को 39-45 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि आप 22-31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। दिल्ली की राजनीति में कभी प्रमुख ताकत रही कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

बीजेपी: 39-45

आप: 22-31

कांग्रेस: 00-02

अन्य: 00-01

*पीपुल्स इनसाइट ने भाजपा की जीत का अनुमान लगाया:*

पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त दी है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान है।

आप: 25-29

बीजेपी: 40-44

कांग्रेस: 0-2

*मैट्रिज ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान:*

मैट्रिज ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है। दिल्ली चुनाव 2025 के लिए मैट्रिज एग्जिट पोल के नतीजे

-भाजपा+ : 35-40 (46%)

-आप : 32-37 (44%)

-कांग्रेस : 0-1 (8%)

*पहला एग्जिट पोल अनुमान जारी:*

पीपुल्स पल्स और कोडमो ने 27 साल बाद 51-60 सीटों के साथ भाजपा की जीत का अनुमान लगाया है। अनुमान है कि आप 20 सीटों से नीचे खिसक सकती है।

*मतदान संपन्न, कतार में खड़े मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति:*

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया, हालांकि, भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के औपचारिक समापन समय के बाद कतार में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।

*घट सकती हैं AAP की सीटें- सट्टा बाजार का अनुमान:*

सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें पिछले बार के मुकाबले घट सकती हैं, हालांकि सरकार केजरीवाल ही बनाएंगे।

*एग्जिट पोल्स को लेकर 2020 के ट्रैक रिकॉर्ड पर एक नज़र:*

2020 के चुनावों तक, एग्जिट पोल ने सटीकता में उल्लेखनीय सुधार दिखाया। पोल ने भविष्यवाणी की थी कि AAP 54 से 68 सीटों के बीच जीतेगी, और वे सही साबित हुए, AAP ने अंततः 62 सीटें हासिल कीं। बीजेपी को लगभग 15 सीटें जीतने का अनुमान था, जो नतीजों से भी काफी मेल खाता था।

*दिल्ली में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत:*

भारतीय चुनाव आयोग (ईसी) के शाम 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे अधिक 63.33 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान दक्षिण-पूर्वी जिले में 53.77 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

*दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ लड़ रहे कांस्टेबल पंकज:*

दिल्ली के नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांस्टेबल और निर्दलीय उम्मीदवार पंकज ने कहा कि अगर वह जीतते हैं तो जनता के लिए काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अपने चुनाव चिन्ह जूता के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा, "मैं दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हूं और मैं इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा हूं...मेरा चुनाव चिन्ह जूता है, जो सभी भ्रष्ट लोगों के लिए बहुत मजबूत चीज है...यह दिन लोकतंत्र के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा...अगर मैं जीतूंगा तो विधानसभा जाऊंगा, अगर मैं हारूंगा तो अपनी ड्यूटी पर वापस लौट जाऊंगा...मैं पिछले 40 सालों से दिल्ली में रह रहा हूं और पिछले 22 सालों से दिल्ली पुलिस में सेवा कर रहा हूं...मैं दिल्ली की जनता की सभी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानता हूं...मैं जनता के लिए काम करूंगा और उनकी समस्याओं का समाधान करूंगा..."

*2020 के एग्जिट पोल्स में क्या हुआ था:*

2020 में, आठ एग्जिट पोल के औसत ने एक बार फिर AAP को 54 सीटों के साथ शानदार जीत का अनुमान लगाया, जबकि भाजपा को 15 और कांग्रेस को लगभग शून्य पर रखा। इन पोल की सटीकता पांच साल पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई, क्योंकि AAP ने अंततः 62 सीटें हासिल कीं और भाजपा ने आठ सीटें जीतीं।

*दोपहर 3 बजे तक 70 सीटों पर 46.55% मतदान:*

दोपहर 3 बजे तक 70 सीटों पर 46.55% मतदान हुआ। सबसे ज़्यादा मतदान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 52.73% और सबसे कम मतदान मध्य दिल्ली में 43.10% रहा।

मध्य - 43.45%

पूर्व - 47.09%

नई दिल्ली - 43.10%

उत्तर - 46.31%

उत्तर-पूर्व - 52.73%

उत्तर-पश्चिम - 46.81%

शाहदरा - 49.58%

दक्षिण - 44.89%

दक्षिण-पूर्व - 43.91%

दक्षिण-पश्चिम - 48.32%

पश्चिम - 45.06%

*दिल्ली में कितने मतदाता हैं - आधिकारिक आंकड़ों पर एक नजर:*

चुनाव आयोग द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 1,55,37,634 पात्र मतदाता हैं। उम्मीदवारों की बात करें तो इस बार 70 सीटों के लिए 699 नेता चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। जो पार्टी सबसे ज़्यादा सीटें जीतेगी, वही दिल्ली में अगली सरकार बनाएगी। चुनाव आयोग शनिवार, 8 फरवरी को अंतिम नतीजों की घोषणा करने वाला है।

*दिल्ली में अभी तक कितने प्रतिशत वोट पड़ा:*

दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% मतदान हुआ। अभी भी वोटिंग जारी है।

*एग्जिट पोल के नतीजे शाम 6:30 बजे के बाद क्यों जारी किए जाते हैं:*

भारत में एग्जिट पोल के परिणाम चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स के अनुसार शाम 6:30 बजे के बाद जारी किए जाते हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान पूरी तरह समाप्त हो जाए और किसी भी प्रकार से मतदाताओं पर प्रभाव न पड़े। अगर एग्ज़िट पोल के नतीजे मतदान के दौरान जारी किए जाएं, तो वे मतदाताओं के निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के कारण मतदाता अंतिम समय में अपना मत बदल सकते हैं, जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। भारत के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126A के तहत मतदान समाप्त होने से पहले एग्जिट पोल के नतीजे प्रसारित करना गैरकानूनी है। देश के विभिन्न हिस्सों में मतदान के समय अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए शाम 6:30 बजे तक सभी जगह मतदान समाप्त हो जाने का समय निर्धारित किया गया है। इससे भ्रामक खबरों और फर्जी एग्ज़िट पोल के प्रसार को रोका जा सकता है।

*दिल्ली एग्जिट पोल के नतीजे आप कहां देख सकते हैं:*

2025 के दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे 5 फरवरी को शाम 6:30 बजे के बाद जारी किए जाएंगे, जब मतदान समाप्त हो जाएगा। एक्सिस माई इंडिया, टुडेज चाणक्य, पी-मार्क और सी-वोटर जैसी प्रमुख सर्वे एजेंसियों द्वारा अपने अनुमान शेयर किए जाने की उम्मीद है।

*दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े रोचक तथ्य:*

स्थापना: दिल्ली में पहली विधानसभा का गठन 1993 में हुआ था।

विधानसभा सीटें: दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं।

सबसे बड़ी जीत: 2015 के चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री: शीला दीक्षित ने 15 वर्षों (1998-2013) तक मुख्यमंत्री पद संभाला।

*इस त्रिकोणीय मुकाबले में क्या दांव पर लगा है:*

आम आदमी पार्टी (आप) अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 25 साल से ज्यादा समय बाद राजधानी को फिर से हासिल करने की कोशिश में है। 2013 तक 15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट जीतने में विफल रहने के बाद वापसी करने की कोशिश कर रही है।

*2025 में क्या एग्जिट पोल सटीक होंगे:*

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक के रुझानों को देखें तो एग्जिट पोल AAP की ताकत का सही अनुमान लगाने में अक्सर चूकते रहे हैं। 2013 में उन्होंने AAP को कम आंका, 2015 में उसकी जबरदस्त जीत को भांप नहीं पाए, और 2020 में बेहतर अनुमान के बावजूद AAP को कुछ सीटें कम दीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के एग्जिट पोल कितने सटीक साबित होते हैं और क्या वे AAP, BJP और कांग्रेस के प्रदर्शन का वास्तविक आकलन कर पाएंगे।

*2020 के एग्जिट पोल्स हुए अधिक सटीक:*

2020 में आठ प्रमुख एग्जिट पोल्स का औसत अनुमान था कि AAP को 54 सीटें मिलेंगी, BJP को 15 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। इस बार एग्जिट पोल्स 2015 की तुलना में अधिक सटीक साबित हुए। नतीजों में AAP को 62 सीटें और BJP को 8 सीटें मिलीं। इस चुनाव में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने सबसे सटीक अनुमान लगाया था। उसने AAP को 59-68 सीटों और BJP को 2-11 सीटों के दायरे में रखा था। हालांकि, इंडिया टीवी-इप्सोस और टाइम्स नाउ-इप्सोस ने AAP को सिर्फ 44 सीटें दी थीं, जो सबसे कम अनुमान था। इन दोनों एजेंसियों ने BJP को 20 से अधिक सीटें भी दी थीं, जो वास्तविकता से कहीं दूर साबित हुईं। कांग्रेस के लिए भी अधिकतर एग्जिट पोल्स सटीक रहे। एबीपी न्यूज़-सीवोटर ने कांग्रेस को 0-4 सीटों का अनुमान दिया था, जबकि रिपब्लिक टीवी-जन की बात और पैट्रियोटिक वोटर ने उसे अधिकतम 1 सीट दी थी। लेकिन अंतिम नतीजों में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली। 2020 में एग्जिट पोल्स AAP को 8 सीटें कम और BJP को 7 सीटें अधिक आंक रहे थे। हालांकि, 2015 की तुलना में एग्जिट पोल्स की सटीकता में सुधार हुआ था।

*2015 के एग्जिट पोल AAP की ऐतिहासिक जीत का अनुमान नहीं लगा सके:*

2015 में छह एग्जिट पोल्स का औसत अनुमान था कि AAP को 45 सीटें मिलेंगी, BJP को 24 और कांग्रेस को एक सीट। लेकिन जब नतीजे आए तो AAP ने अप्रत्याशित रूप से 67 सीटें जीत लीं, जबकि BJP को सिर्फ 3 सीटें ही मिल पाईं। इस चुनाव में कोई भी एग्जिट पोल AAP को 60 सीटों से अधिक नहीं दे सका था। सिर्फ एक्सिस माय इंडिया ने 53 सीटों का अनुमान लगाया था, जो वास्तविक परिणाम के सबसे करीब था। वहीं, इंडिया टीवी-सीवोटर ने सबसे कम 39 सीटों का अनुमान लगाया था। BJP के लिए ये एग्जिट पोल्स ज्यादा उम्मीदों से भरे थे, लेकिन किसी ने भी उसे जीत के करीब नहीं रखा। पांच एग्जिट पोल्स ने BJP को 20 से अधिक सीटें दी थीं, जबकि एक्सिस माय इंडिया ने सबसे कम 17 सीटों का अनुमान लगाया था। कांग्रेस के लिए दो एग्जिट पोल— टुडेज चाणक्य और एक्सिस माय इंडिया— ने जीरो सीटों की सही भविष्यवाणी की थी, जबकि इंडिया टुडे-सिसेरो ने सबसे अधिक 4 सीटें दी थीं। कुल मिलाकर, एग्जिट पोल्स AAP के प्रदर्शन का 22 सीटों का गलत अनुमान लगा रहे थे और BJP को 21 सीटें अधिक दे रहे थे।

*एग्जिट पोल 2013 में AAP को कम आंका, कांग्रेस को ज्यादा:*

2013 में चार प्रमुख एग्जिट पोल्स का औसत अनुमान था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 35 सीटें मिलेंगी, जो बहुमत के 36 सीटों के आंकड़े के करीब था। वहीं, AAP और कांग्रेस को 17-17 सीटें दी गई थीं। लेकिन जब नतीजे आए तो BJP को 32, AAP को 28 और कांग्रेस को महज 8 सीटें मिलीं। इस चुनाव में एग्जिट पोल्स AAP की संभावनाओं को सही तरीके से नहीं भांप सके। AAP उस समय 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन की लहर पर सवार थी और पार्टी ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लोकपाल विधेयक पारित न होने पर इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। 2013 के चुनाव में कुछ एग्जिट पोल्स BJP को पूर्ण बहुमत दे रहे थे। हेडलाइंस टुडे-ORG ने BJP को 41 और ABP-नीलसन ने 37 सीटें दी थीं। सभी एग्जिट पोल्स ने कांग्रेस का प्रदर्शन अधिक दिखाया, जबकि सही अनुमान लगाने के करीब रहा टुडेज चाणक्य, जिसने AAP को 31, BJP को 29 और कांग्रेस को 10 सीटें दी थीं।

*विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम का महत्व:*

दिल्ली चुनाव के नतीजे दिल्ली की राजनीति को अगले पांच साल तक प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही यह संकेत भी देगा कि क्या AAP का मॉडल अभी भी लोकप्रिय है, या मतदाता बदलाव के मूड में हैं।

*कब आएंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे:*

चुनाव आयोग 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग सुबह 8:00 बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा। सभी निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम results.eci.gov.in पर भी देख सकेंगे।

*दिल्ली के चुनावी इतिहास पर एक नज़र:*

दिल्ली में पिछले 25 वर्षों में कांग्रेस (1998-2013) और AAP (2013-वर्तमान) ने सत्ता संभाली है। बीजेपी पिछले दो दशकों से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही है।

*एग्जिट पोल कितने सटीक साबित होते हैं:*

2020 में, ज्यादातर एग्जिट पोल ने AAP की जीत का सही अनुमान लगाया था। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP को 59-68 सीटें दी थीं, जो काफी हद तक सटीक रही।

*2020 का विधानसभा चुनाव और AAP का वर्चस्व:*

पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को केवल 8 सीटें मिली थीं। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

*1.56 करोड़ मतदाता तय करेंगे 699 उम्मीदवारों का भविष्य:*

दिल्ली इस चुनाव में दिल्ली के करीब 1.56 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे, जिससे पता चलेगा कि क्या AAP अपनी सत्ता बरकरार रखेगी या बीजेपी और कांग्रेस कोई चौंकाने वाला प्रदर्शन करेंगी। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

*AAP की परीक्षा, BJP-कांग्रेस की वापसी की चुनौती:*

दिल्ली चुनाव AAP के लिए तीसरी बार सत्ता में वापसी की परीक्षा है। दूसरी ओर, भाजपा हाल के हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों की सफलता से उत्साहित है और दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। वहीं, कांग्रेस इस चुनाव को अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के मौके के रूप में देख रही है।

*दिल्ली की हाई-प्रोफाइल सीटें और उम्मीदवार:*

दिल्ली इस बार दिल्ली में कई सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। कुछ प्रमुख सीटें और उनके उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

*नई दिल्ली सीट:*

AAP: अरविंद केजरीवाल

BJP: प्रवेश वर्मा

Congress: संदीप दीक्षित

*पटपड़गंज सीट:*

AAP: अवध ओझा

BJP: रविंदर सिंह नेगी

Congress: अनिल चौधरी

*रोहिणी सीट:*

AAP: प्रदीप मित्तल

BJP: विजेंद्र गुप्ता

कालकाजी सीट

AAP: अतिशी कपूर

BJP: रमेश बिधूड़ी

Congress: अलका लांबा

जंगपुरा सीट

AAP: मनीष सिसोदिया

BJP: सरदार तरविंदर सिंह मारवाह

Congress: फरहाद सूरी

*कौन-कौन से प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसियां एग्जिट पोल करेंगी:*

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल कई मीडिया संगठन और रिसर्च एजेंसियां करेंगी। प्रमुख एग्जिट पोल एजेंसियां हैं:

Axis My India

CVoter

IPSOS

Jan Ki Baat

Today's Chanakya

*चुनाव आयोग की सख्ती- एग्जिट पोल पर पाबंदी:*

दिल्ली नियमों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। 5 फरवरी को शाम 6:30 बजे तक किसी भी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या अन्य माध्यमों से एग्जिट पोल का प्रसारण वर्जित रहेगा। यह कदम निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाया जाता है।

*दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान:*

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6:30 बजे तक चलेगा। वोटिंग के बाद, विभिन्न एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेंगी। हालांकि, एग्जिट पोल हमेशा सटीक नहीं होते और इनके नतीजे कई अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं।

*मतदान संपन्न होने के बाद आज आएंगे एग्जिट पोल्स के नतीजे:*

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज यानी 5 फरवरी को मतदान जारी है। मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आएंगे। राष्ट्रीय राजधानी में यह चुनाव एक त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस आमने-सामने है।🔰

Post a Comment

0 Comments