पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18.02.2025 को थाना उचौलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 044/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम अज्ञात से संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण 1. करन सिंह पुत्र रमेश सिंह 2. राजू सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह 3. विजय कुमार सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासीगण ग्राम डुडौलिया थाना उचौलिया जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर तथा अभियुक्त करन सिंह की निशादेही पर मृतक की हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद की गयी। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के संबंध मे नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. करन सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम डुडौलिया थाना उचौलिया जनपद खीरी
2. राजू सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी ग्राम डुडौलिया थाना उचौलिया जनपद खीरी
3. विजय कुमार सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम डुडौलिया थाना उचौलिया जनपद खीरी
*हत्या में प्रयुक्त बरामद आलाकत्लः-*
01 अदद कुल्हाड़ी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0 नि0 मनीष कुमार सिंह, थाना उचौलिया जनपद खीरी
2. निरीक्षक अपराध बदन सिंह, थाना उचौलिया जनपद खीरी
3. उ0नि0 चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, थाना उचौलिया जनपद खीरी
4. हे0का0 विनोद कुमार, थाना उचौलिया जनपद खीरी
5. हे0का0 राजीव कुमार, थाना उचौलिया जनपद खीरी
6. हे0का0 विवेक कुमार, थाना उचौलिया जनपद खीरी
7. का0 सन्दीप कुमार, थाना उचौलिया जनपद खीरी
8. का0 बन्टी, थाना उचौलिया जनपद खीरी
0 Comments