ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा को फोन कॉल लीक पर कोर्ट ने सस्पेंड किया

थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ लीक हुए फोन कॉल के कारण 38 वर्षीय प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को पद से निलंबित कर दिया है। थाईलैंड की कोर्ट ने 7-2 के बहुमत से ये फैसला दिया. फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा, जब तक इस मामले में अदालत का अंतिम निर्णय नहीं आ जाता. अदालत बहुमत से निर्णय लेते हुए 1 जुलाई से प्रधानमंत्री को उनके कार्यों से निलंबित करती है।पीएम शिनवात्रा को फोन कॉल में अपने देश के लोगों के खिलाफ गलत टिप्पणी करने का लगा है आरोप ।शिनावात्र पर आरोप है कि उन्होंने कंबोडिया के ताक़तवर नेता हुन सेन को फ़ोन पर 'अंकल' कहा और अपने कुछ सैनिक अधिकारियों की आलोचना की. इस पर कथित राष्ट्रवादी भड़क उठे और प्रदर्शन होने लगे. गठबंधन में शामिल एक पार्टी ने भी समर्थन वापस ले लिया।

Post a Comment

0 Comments