हैदराबाद: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पशमिलारम में सिगाची हादसे में मरने वालों की संख्या 42 हो गई है. जानकारी के मुताबिक रविवार को ध्रुव अस्पताल में इलाज के दौरान जितेंद्र और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.वहीं, हादसे में लापता हुए नौ लोगों में से एक के शव के अंग भी मिल गए हैं, जबकि 8 और मजदूरों का अभी पता नहीं चल पाया है. रिपोर्ट के अनुसार यहां सातवें दिन भी बचाव अभियान जारी है और विस्फोट के कारण गिरी इमारत का मलबा हटाया जा रहा है.
विशेषज्ञ समिति ने घटनास्थल का दौरा किया
इससे पहले तेलंगाना सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति ने गुरुवार को विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का दौरा किया था. सरकार ने CSIR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के एमेरिटस साइंटिस्ट डॉ बी वेंकटेश्वर राव की अध्यक्षता वाली समिति को एक महीने के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया है.
यह समिति उद्योग प्रबंधन, फैक्ट्री कर्मचारियों, सिक्योरिटी एडवाइजर और रेगुलेट अधिकारियों से इनपुट लेगी. वहीं, पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने विस्फोट स्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया था और औद्योगिक त्रासदी के लिए जिम्मेदारी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
140 से ज्यादा मजदूर तैनात
बता दें कि कंपनी के अधिकारियों ने बताया था कि जिस समय ये हासा हुआ था, उस समय 143 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे. वहीं, पुलिस मजदूरों की सही संख्या का पता लगाने के लिए 'मोबाइल सिग्नल डेटा' और फार्मा प्लांट के सीसीटीवी फुटेज की जांच की.
मुआवजे का ऐलान
हादसे के सिगाची इंडस्ट्रीज ने बुधवार को बताया था कि इस विस्फोट में 40 लोगों की मौत हो गई. साथ ही कंपनी ने प्रत्येक मृतक कर्मचारी के परिवार को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का ऐलान भी किया था. इतना ही नहीं पीड़ित परिवारों को सभी बीमा लाभ भी दिए जाएंगे. कंपनी ने यह भी कहा है कि फार्मा फैक्ट्री तीन महीने के लिए बंद रहेगी और जांच में पूरा सहयोग करेगी.
0 Comments