ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

दामाद ने सास के सिर में मारी गोली: घायल बेटी से मिलने अस्पताल आई थी, पत्नी पर भी दागी गोली; जालंधर रेफर


पंजाब के गांव ब्रह्मपुर की रहने वाली ज्योति के साथ उसका पति सुखचैन सिंह मारपीट करता था। पिटाई के कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। उसकी मां उससे मिलने आई थी तभी आरोपी आया और दोनों पर फायरिंग कर दी।  
जालंधर के कस्बा करतारपुर में देर शाम एक युवक ने सरेआम सिविल अस्पताल में घुसकर अपनी सास के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया। संयोग से पत्नी पर चलाई दो गोलियां दीवार पर जा कर लगीं। गोली चलने की घटना के बाद सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

Post a Comment

0 Comments