ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

लखीमपुर नव दिशा द्वारा “Fix It – उपयोगी वस्तुओं का पुनरोद्धार” विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया


स्थान: गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखीमपुर

वर्ल्ड यूथ स्किल डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा द्वारा “Fix It – उपयोगी वस्तुओं का पुनरोद्धार” विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब की सदस्यों — कनक, नीतू, सारिका और रीना — द्वारा छात्राओं को सिलाई से संबंधित उपयोगी कौशल जैसे बैग में चेन, बटन, काज और हुक लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा मरम्मत के माध्यम से वस्तुओं के पुनः उपयोग को प्रोत्साहित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था।

साथ ही, क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता द्वारा छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें सैनिटरी पैड वितरित किए गए।

पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को कपड़े के कैरी बैग प्रदान किए गए।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, नीतू अग्रवाल, मंजू बरनवाल, कनक बरनवाल, सारिका गुप्ता, श्वेता राय प्रिया जायसवाल, रीना एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जीजीआईसी की शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments