ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 506/25 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सौरभ पुत्र संतराम को गिरफ्तार किया गया


पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक-10.08.2025 को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 506/2025 धारा 304(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सौरभ पुत्र संतराम निवासी ग्राम कोटरी थाना नीमगांव जनपद खीरी को एक अदद पीली धातु की चैन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
सौरभ पुत्र संतराम निवासी ग्राम कोटरी थाना नीमगांव जनपद खीरी 

*बरामदगी का विवरण*
एक अदद चैन पीली धातु

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1.उ0नि0 संचित यादव कोतवाली सदर जनपद खीरी।
2.का0 फरमान कोतवाली सदर जनपद खीरी।
3.का0 सुरेन्द्र सिंह कोतवाली सदर जनपद खीरी।

Post a Comment

0 Comments