लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजीकृत) के तत्वाधान और युवा अध्यक्ष अविरल शाह के नेतृत्व में नगर के मेला सिंह चौराहे पर 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलिया नगर पालिका के अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता मौजूद रहीं ।कार्यक्रम में तय समय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत गाया गया,जिसके शहीदों की फोटो पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये इस दौरान लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस आजादी के पर्व पर मैं शपथ लेती हूं कि मैं केवल नगर के विकास के लिए ही कार्य करूंगी । इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि आजादी का पर्व मनाने का यह मतलब नहीं होता है कि हम केवल और केवल खानापूर्ति करें हमें दिल से राष्ट्र का सम्मान करना चाहिए हमें वह कार्य करने चाहिए जिससे कि लोगों का भला हो और देश हित में वह कार्य हो । कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष अविरल शाह के द्वारा किया गया जिन्होंने कार्यक्रम में आए अतिथियों का सम्मान कर स्वागत किया । कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग गुप्ता ने कहा कि हमारे देश की आन बान और शान तिरंगा है इसको कभी हम झुकने नहीं देंगे ।इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्र भारत का आधार हमारे वीर बलिदानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान पर टिका है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर, एक विकसित, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।इसके अलावा वरुण गुप्ता,आर डी राय, राजेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये । इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकार फारुख हुसैन, अमन गुप्ता,संजय गुप्ता,जाबिर अंसारी,राहुल गुप्ता,आनंद गोस्वामी, आजाद हुसैन,सुभान रजा को सम्मानित किया गया । वही इस दौरान अविरल शाह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि इस आजादी के लिए जिन वीर सपूतों ने बलिदान दिया है, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पलिया नगर व्यपार मंडल के युवा पदाधिकारी आर्यन गुप्ता ,किशन गोपाल वर्मा,यश नाग,कार्तिक गर्ग, आशीष आशु गुप्ता,अनुपम राय,आशु गुप्ता, निखिल गुप्ता सहित बहुत से व्यापारी और क्षेत्रवासी सम्मलित हुए । जिसके पास सभी का मुंह मीठा करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
0 Comments