हिसार, 10 अगस्त।
रविवार सुबह 6:30 बजे हिसार में सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर की ढाणी श्याम लाल में 2 स्थानों पर अलग अलग मकानों में चल रहे नकली मावे के अवैध गोदाम पर रेड मारी। रेड के दौरान करीब 8.55 क्विंटल नकली मावा (खोया) बरामद किया गया है। यह मावा गंदगी के बीच रखा हुआ पाया गया। जो 130 रुपये खरीदकर वह इसे हिसार में 180 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच देते थे। टीम द्वारा दोनों जगह से कल 6 सैंपल मावा के एकत्रित किए गए हैं जो जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे तथा खराब हालत में मिले मावा को गड्ढा खोदकर उसमें दबकर नष्ट कर दिया गया है।
टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया तथा उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ पवन चहल, एएसआई सुरेंद्र, एचसी विजय, हिसार पुलिस के स्पेशल स्टाफ के एसआई कृष्ण कुमार, एचसी सुरेंद्र, अनूप व मनोज भी टीम में शामिल रहे।
यहां से मावा हिसार, बरवाला, उकलाना शहर की नामी दुकानों पर सप्लाई होता था। इनमें बीकानेर स्वीट्स का नाम भी शामिल है। 500 रुपए किलो वाला मावा यहां से 150 रुपए प्रति किलो में सप्लाई होता था। रक्षाबंधन और तीज पर यहां से 35 क्विंटल मावा सप्लाई किया गया है।
हिसार सीएम फ्लाइंग हिसार इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हिसार में दो स्थानों पर नकली मावा राजस्थान से लाकर हिसार शहर तथा आसपास के शहरों में सप्लाई किया जा रहा है। जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उसके बाद टीम ने सीएम फ्लाइंग इन्चार्ज सुनैना ने नेतृत्व में रविवार सुबह हिसार की श्याम लाल ढाणी में एक मकान पर रेड की। जहां पर राजस्थान के गांव कवालसर निवासी महावीर सिंह मौके पर मिला। ने महावीर सिंह की मौजूदगी में मकान में जांच की तो रेड के दौरान 675 किलोग्राम मावा बरामद हुआ और मावे को गंदगी में रखा पाया गया। डी-फ्रिज में इसे गंदे पानी के बीच रखा हुआ था। इसमें से बदबू आ रही थी।
टीम ने मौके से एक युवक महावीर से पूछताछ की। वह राजस्थान के चुरू का रहने वाला है। युवक ने बताया कि यह मावा नकली है और शहर की लगभग सभी बड़ी दुकानों पर सप्लाई होता था। महावीर ने बताया कि अधिकतर बीकानेर स्वीट्स की जितनी भी दुकानें शहर में हैं, उन सभी पर यह नकली मावा जाता था। इसके अलावा बरवाला और उकलाना में भी इसकी सप्लाई होती थी।
*बीकानेर से लाते थे नकली मावा*
सीएम फ्लाइंग टीम को पूछताछ के दौरान महावीर ने बताया कि यह मावा वह राजस्थान के बीकानेर से लाते थे और हिसार में इसका स्टॉक करते थे। महावीर ने बताया कि इस गोरखधंधे को करने वाला उसका मालिक बीकानेर डूंगर का रहने वाला है। गोदाम से एक बही खाता भी मिला है, जिसमें सभी उन दुकानों के नाम दर्ज हैं, जहां मावे की सप्लाई होती थी। महावीर ने बताया कि 2 तरह का मावा तैयार किया जाता था। एक सुपर क्वालिटी एक लो क्वालिटी। सुपर क्वालिटी 250 रुपए किलो तक बेचते थे। लो क्वालिटी 150 रुपए तक आसानी तक बिक जाता था। तीज और राखी पर करीब 35 क्विंटल मावा ये हम बेच चुके हैं।
*मैं 160 रुपए किलो मावा लेता था*
गोदाम पर सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान खरीदारी करने आए आधाराम ने बताया- मुझे यहां से 160 रुपए किलो के हिसाब से मावा मिल जाता था। मैं अक्सर अपने घर के लिए यहीं से मावा लेता था। मुझे नहीं पता था यह मावा नकली है। मुझे टेस्ट में यह मावा फ्रेश और बढ़िया लगता था। आधाराम ने बताया कि सस्ते के चक्कर में यहां से वह मावा लेते थे।
*150 रुपए किलों में बेचते थे नकली मावा*
नकली मावे को 150 रुपए किलो में दुकानों पर बेचा जाता था। आगे दुकानदार इसे शुद्ध मावा बताकर 500 रुपए किलो तब बेचते थे। तीज के समय घेवर पर लगाने के लिए यहां से खूब मावा सप्लाई हुआ था। इसके अलावा शहर के कई हलवाइयों ने इस गोदाम से मावा खरीदा हुआ है। उन्होंने ने बताया कि गोदाम को लेकर कोई कागजात पकड़े गए युवक नहीं दिखा पाए हैं। इससे लगता है यह गोदाम पूरी तरह से अवैध है।
*दूसरे मकान में बने गोदाम से 180 किलोग्राम मावा बरामद*
इसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने इसी कॉलोनी के एक अन्य मकान पर रेड की। जहां पर राजस्थान के डूंगरगढ़ निवासी संदीप कुमार मकान पर मिला। जब सीएम फ्लाइंग टीम ने यहां पर जांच की तो 180 किलोग्राम मावा पाया गया। पूछताछ में टीम को संदीप कुमार ने बताया कि वह ₹130 प्रति किलो के हिसाब से राजस्थान से मावा खरीदते थे और ₹180 किलोग्राम के हिसाब से यहां पर इस मावा को बेच देते थे।
*रात्रि को बसों में मंगाया जाता था मावा*
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि आज रेड के दौरान दो मकान पर मावा मिला है और पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह यह मावा बीकानेर क्षेत्र से खरीदते थे। वहां से इस मावे को रात्रि में राजस्थान से हिसार आने वाली बसों में रख दिया जाता था और उसके बाद वह इस मावा को हिसार में उतार लेते थे और यहां पर गोदाम बनाकर इसे हिसार, बरवाला उकलाना सहित अन्य जगह पर बेचा जाता था।
*खराब हालत में मिले में मावे को गड्ढे में दबाकर किया नष्ट*
सीएम फ्लाइंग टीम ने हिसार में रेड के दौरान दो जगह पर कुल 855 किलोग्राम मावा बरामद हुआ है। जिसकी जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर पवन चहल द्वारा की गई और उन्होंने बताया कि यह मावा खाने योग्य नहीं है और खराब हालत में हो चुका है। इसे खाने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इसे नष्ट के जाने की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर पवन चहल की सिफारिश पर दो जगह रेड के दौरान बरामद किए गए कुल 855 किलोग्राम मावा को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया है।
सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि यहां 8.55 क्विंटल मावा बरामद हुआ है। जो फ्रीज और खुले में टीनों में भरकर रखा हुआ है। टीम द्वारा 6 अलग-अलग सैंपल लिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर इनके पास किसी तरह का लाइसेंस नहीं मिला है। यह अवैध रूप से गोदाम चला रहे थे। पहली नजर में देखने पर यह वेजिटेबल ऑयल से तैयार किया हुआ लग रहा है। बाकी लैब की रिपोर्ट बताएगी इसमें किस तरह की मिलावट है।
*सीएम फ्लाइंग टीम की कटारिया स्वीट्स पर रेड, चालान किया*
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इन्चार्ज सुनैना ने बताया कि रेड के दौरान सामने आया कि यहां से कुछ मावा शहर के कई मिठाईयों की दुकानों पर बेचा गया है। जिसके बाद टीम ने हिसार के कटारिया स्वीट्स पर रेड की। जहां पर दुकान के मालिक राजकुमार की मौजूदगी में जांच की। जांच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आपने जो मावा खरीदा था वह कहां है? जिस पर दुकानदार ने बताया कि उन्होंने जो मावा खरीदा था उसकी 20 किलोग्राम बर्फी बना दी गई है। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर पवन चहल द्वारा बर्फियाँ के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मौके पर मिठाइयां बनाई जा रही थी लेकिन उनके पास इसका कोई उचित लाइसेंस नहीं था। जिस पर कटारिया स्वीट्स के मालिक का चालान किया गया है।
*मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के सरकार के निर्देश*
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार के सख्त निर्देश है कि अगर कहीं पर भी कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की मिलावटी खाद्य सामग्री बेचता हुआ या सप्लाई करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ निर्देश हैं कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा और कहीं पर भी अगर खाद्य सामग्री में मिलावट करने या नकली दूध पनीर या अन्य सामग्री बेचने की शिकायत मिलती तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं जैसे ही आज सुबह सीएम फ्लाइंग द्वारा नकली मावा पकड़े जाने की सूचना हिसार व आसपास के शहरों में लगी तो मिठाई बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उकलाना, बरवाला, टोहाना व हिसार शहर में बताया जा रहा कि यहां से मावा की सप्लाई होती थी। जिस कारण लोगों में दिनभर आज यह चर्चा का विषय बना रहा। आमजन का कहना था कि सीएम फ्लाइंग द्वारा आज जो नकली मावा पकड़ने की कार्रवाई की गई है वह सराहनीय है और ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
0 Comments