रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई) के छात्र-छात्राओं ने एक अनूठी सामाजिक पहल कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय की टीम ने न केवल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बाँधी, बल्कि शहर के वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों की कलाई पर भी प्रेम और सम्मान की डोर बाँधी।
*अधिकारियों को राखी बाँधकर दी शुभकामनाएँ*
रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय की छात्रा बहनों ने सबसे पहले सीडीओ ऑफिस पहुँचीं, जहाँ परियोजना निदेशक श्रीमान एस.एन. चौरसिया जी को राखी बाँधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके बाद छात्राएँ डीआईओएस ऑफिस पहुँचीं और जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमान विनोद कुमार मिश्र जी को राखी बाँधी।
इसी क्रम में छात्राओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमान प्रवीण तिवारी जी को भी राखी बाँधी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
*वृद्धाश्रम में बाँटी खुशियाँ*
रक्षाबंधन पर्व की खुशी वृद्धाश्रम में भी देखने को मिली। विद्यालय की विशेष टीम ने यहाँ रह रहे बुजुर्गों को राखी बाँधी, जिससे उनके चेहरों पर प्रसन्नता और अपनत्व की चमक दिखी।
इस टीम में तेजस्विनी बहन, काव्य बहन, रोहित भैया, अर्पित, धन, आस्था सहित आचार्य अजय त्रिपाठी, रजनीश दीक्षित, श्रीधर, मंदाकिनी, अंजना जी और अर्चना जी सम्मिलित रहे।
वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्रीमान आशीष मिश्रा जी ने भावुक होकर कहा—
"इन छात्र-छात्राओं ने आज इन बुजुर्गों को परिवार और अपनत्व का एहसास कराया है। हम इसके लिए हृदय से आभारी हैं।"
*आचार्या बहनों की सक्रिय सहभागिता*
इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या बहनों निधि मिश्रा, प्राची तिवारी, अपूर्वा, शिवांगी और आकांक्षा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बंधन को सुदृढ़ करना, बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना और रक्षाबंधन के पर्व को समाज सेवा से जोड़ना है।
छात्र-छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण प्रयास ने न केवल अधिकारियों बल्कि वृद्धजन के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी।
0 Comments