भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री रविवार को दो दिन की यात्रा पर नेपाल जा रहे हैं। वे राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की सितंबर में भारत यात्रा से पहले हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध है। भारत की पड़ोसी पहले नीति के तहत नेपाल से संबंधों को विशेष महत्व दिया जाता है।
0 Comments