ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

जिला कारागार में जेल अधीक्षक सहित बंदियों ने खायी फाइलेरिया की दवा


जेलर सहित पुलिस कर्मियों ने भी खाई दवा 

लखीमपुर-खीरी। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला कारागार में जेल अधीक्षक सहित वहां पर निरुद्ध बंदियों ने फाइलेरिया की दवा का सेवन किया। टीम ने सभी को अपने समने फाइलेरिया की दवा खिलाई।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि "फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम" के अन्तर्गत जनपद में संचालित आईडीए 2025 अभियान में लखीमपुर नगरीय क्षेत्र में फाइलेरिया रोधी औषधियों के सेवन हेतु लगायी गयी हैं। मोबाइल टीम द्वारा गुरुवार को जिला कारागार में फाइलेरिया की दवा का सेवन कराया गया। औषधियों का सेवन  जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया, जेलर देव कान्त वर्मा सहित तैनात समस्त पुलिसकर्मियों ने भी किया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी हरि शंकर उपस्थित रहे। मोबाइल टीम द्वारा जेल अधीक्षक, जेलर एवं अन्य समस्त 90 स्टॉफ सहित जेल के कुल 1148 कैदियों (1114 पुरूष एवं 36 महिलाए) को फाइलेरिया रोधी औषधियों का सेवन कराया गया। जेल अधीक्षक एवं जेलर ने जनपद वासियों से अपील की कि सभी लोग फाइलेरिया की दवा खायें एवं दूसरों को दवा खाने हेतु प्रेरित करें ताकि फाइलेरिया को जनपद से खत्म किया जा सके।

जिला मलेरिया अधिकारी ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को अवगत कराया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। 01 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गम्भीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को यह दवा नहीं खानी है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है। इससे बचाव हेतु फाइलेरिया की दवा प्रत्येक लाभार्थी को खानी अनिवार्य है ताकि जनपद को फाइलेरिया से मुक्त किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments