पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मझगई के नेतृत्व में आज दिनांक-06.08.2025 को थाना मझगई पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 404/24 धारा 2ख(2)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधि0 में अभियुक्त वेदराम पुत्र गंगाराम की अपमिश्रित जहरीली शराब बनाकर व बेचकर अवैध रुप से अर्जित कुल 03 लाख 50 हजार रुपये की सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट खीरी के आदेशानुसार कुर्क कर जब्त किया गया।
*अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास-*
*वेदराम पुत्र गंगाराम नि0 हुलासीपुरवा मजरा दौलतापुर थाना मझगई जनपद खीरी*
1-मु0अ0सं0 1473/2010 धारा 60 आबकारी अधि0, थाना निघासन जनपद खीरी
2-मु0अ0सं0 646/22 धारा 366 भादवि, थाना निघासन जनपद खीरी
3-मु0अ0सं0 668/2023 धारा 272 भादवि व 60(2) आबकारी अधि0, थाना निघासन खीरी
4-मु0अ0सं0 133/2024 धारा 272 भादवि व 60(2) आबकारी अधि0, थाना मझगई खीरी
5-मु0अ0सं0 404/2024 धारा 2ख(2)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधि0, थाना मझगई जनपद खीरी
*जब्त सम्पत्ति का विवरण-*
01 अदद ई-रिक्शा (UP 31 BT 6809), कीमत लगभग 01 लाख रुपये
01 अदद बजाज मैक्सिमा ऑटो (UP 31 CT 0268), कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार रुपये
*सम्पत्ति कुर्क करने वाली संयुक्त टीम का विवरण-*
1-तहसीलदार पलिया, श्रीमती ज्योति वर्मा
2-प्र0नि0 थाना मझगई, श्री राजू राव
3-प्र0नि0 थाना गौरीफंटा, श्री सतीश चन्द्र
4-उ0नि0 मोहम्मद मुश्ताक
5-उ0नि0 अविनाश कुमार
6-का0 रोबिन सिंह
7-का0 रवि गंगवार
8-का0 राजीव कुमार
9-का0 नाहिद परवीन
10-म0का0 अंजू
0 Comments