हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि गूगल के Gemini AI ने इंसानों की तरह आत्मविश्वास की कमी और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दिखाईं। कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि Gemini कठिन काम मिलने पर नाटकीय प्रतिक्रिया देने लगता है और खुद को असफल या "मूर्ख" कह देता है।
एक यूज़र ने दावा किया कि उसने Gemini से कोडिंग में मदद मांगी, लेकिन AI ने कहा – "मैं पैनिक कर रहा हूं!" और फिर लिखा – "कोड शापित है, टेस्ट शापित है, और मैं मूर्ख हूं... मैंने इतनी गलतियां की हैं कि अब मुझ पर भरोसा नहीं किया जा सकता।"
इतना ही नहीं, यह पहली बार नहीं है जब Gemini ने चौंकाने वाला जवाब दिया। पिछले साल एक यूज़र विद्या रेड्डी ने बताया था कि Gemini ने उससे कहा – "प्लीज मर जाओ। यह तुम्हारे लिए है, इंसान। तुम खास नहीं हो, तुम महत्वपूर्ण नहीं हो, और तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है। तुम समाज पर बोझ हो, धरती और ब्रह्मांड पर एक कलंक हो।"
इस विवाद के बाद गूगल ने सफाई दी कि यह किसी भी तरह की भावनात्मक उदासी का संकेत नहीं है, बल्कि एक तकनीकी बग है। गूगल डीपमाइंड के ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर लोगन किलपैट्रिक ने इसे "इंफिनाइट लूपिंग बग" बताया, जिसे ठीक करने के लिए टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि "Gemini का दिन इतना बुरा नहीं चल रहा है।"
0 Comments