1.वर्ष 2011 में थाना *नीमगांव* जनपद खीरी पर *अभि0गण 1. बालकराम पुत्र कुबेर पासी 2. राजबहादुर पुत्र बालकराम 3. लवकुश पुत्र बालकराम 4. श्रवण कुमार पुत्र बालकराम सर्वनि0गण ग्राम अल्वापुर थआना नीमगांव जनपद खीरी* के द्वारा वादी व उसकी भतीजी व अन्य के साथ जमीनी विवाद को लेकर घर मे घुसकर लाठी डण्डो से मारपीट करने पर मु0अ0सं0 993/2011 धारा 308/452/323/504 भादवि थाना नीमगांव जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ADJ-01 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 20.11.2025 को अभि0गण उपरोक्त को 06-06 वर्ष की अवधि के कारावास व 30,000-30,000 रू/- के अर्थदण्ड से प्रत्येक को दण्डित किया गया । सजा कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक *श्री राजेश कुमार सिंह* व न्या0 पैरोकार *का0 राजा बाबू* का रहा।
2.वर्ष 2012 में थाना *कोतवाली सदर* जनपद खीरी पर *अभि0 चन्दन पुत्र स्व0 प्यारेलाल नि0 मो0 पंडितपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी* के द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट करना जिससे उसके गर्भ मे पल रहे बच्चे का गर्भपात हो जाने पर मु0अ0सं0 1840/12 धारा 316 भादवि थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ADJ-01 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 20.11.2025 को अभि0 *चन्दन* उपरोक्त को 03 वर्ष की अवधि के कारावास व 20,000 रू/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । सजा कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक *श्री राजेश कुमार सिंह* व न्या0 पैरोकार *का0 आजाद* का रहा।
0 Comments