ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1208 - ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
1675 - गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
1724 - लंदन में यूसुफ ब्लेक (उर्फ ब्ल्यूज़िन), हाईवेमेन को फांसी पर चढ़ाया गया।
1725 - लंदन में जॉर्ज फ्राइडीरिक हैंडल के ओपेरा "टेमरलेनो" का प्रीमियर हुआ।
1745 - चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1750 - एफ.एच.सी. सोसायटी, जिसे फ्लैट हैट क्लब के नाम से भी जाना जाता है, वर्जीनिया के विलियमस्बर्ग, रैले टेवर्न में बनाया गया। यह पहला कॉलेज बिरादरी था।
1752 -  थेरेशियन मिशेलिटी अकादमी वियना में खोली गयी
1778 - आईरोक्वाइस भारतीयों ने न्यूयॉर्क में चेरी घाटी नरसंहार में 40 लोगो को मार डाला।
1790 - क्रायसांथेममों को चीन से इंग्लैंड में पेश किया गया।
1809 - ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो 'कुण्डरा घोषणा' नाम से जानी जाती है।
1811 - कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।


1836 - चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1889 – वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।
1905 द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
1918 - पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1926 - जॉनी वॉकर भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता का स्क्रीन नाम था, इनका मूल नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था।
1930 – एल्बर्ट आइंस्टीन को 'आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर' के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।
1937 - अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1953 – कैम्ब्रिज विवि में पहली बार 'पोलियो वायरस' की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।
1962 - कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1965 – रोडेशिया सरकार (वर्तमान नाम जिम्बाब्वे) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1966 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
1975 – दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1975 – आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री गौग व्हिटलैम को गवर्नर जनरल सर जॉन केर ने पद से हटा दिया जिसके बाद मैलकॉम फ्रेजर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।
1978 - मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।
1982 - इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लाेगों की मौत।
1985 - एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।
1989 - बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
1992 – चर्च ऑफ इंग्लैंड की सर्वोच्च संस्था ने मतदान द्वारा महिलाओं को पादरी बनाए जाने की अनुमति दी।
1995 - नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना।
2000 – कपहून, ऑस्ट्रिया स्थित एल्पाइन सुरंग में  से गुजरती हुई ट्रेन ( एक केबल कार) में आग लगने से लगभग 180 की मौत हुई।
2001 - दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
2002 - ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
2003 - सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। 
2003 - दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। 
2003 - नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
2004 – फिलीस्तीन लिब्रेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन (पीएलओ) का अध्यक्ष चुना गया।
2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।
2013 - सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
2014 - पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।
2019 - ब्राजील में, ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन से पहले सदस्‍य देशों के वाणिज्‍य मंत्रियों की बैठक शुरू हुई।
2020 - मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में दूसरे विश्व स्वास्थ्य एक्सपो का उद्घाटन किया गया।
2021 -  इंडोनेशिया में पश्चिम पापुआ प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
2021 - चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की स्थिति को मज़बूत करते हुए एक 'ऐतिहासिक प्रस्ताव' पारित किया।
2022 - पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा मैसूर-चेन्नई पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की।
2022 - अपनी पहली विदेश यात्रा में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ कंबोडिया पहुंचे।
2022 - प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में श्री नाडप्रभु केम्पेगौडा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
2023 - श्रीनगर की डल झील में एक हाउसबोट में आग लगने से बांग्लादेश के तीन पर्यटकों की मौत हुई।
2024 - मणिपुर में CRPF ने 11 संदिग्ध उग्रवादियों को एनकाउंटर में ढेर किया।
2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

*11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1765 – फ़्रांस के एक रसायनशास्त्री तथा आधुनिक फोटोग्रैफ़ी के जनक नैस्फ़र नेपेस का जन्म हुआ।
1837- अल्ताफ़ हुसैन हाली - अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।
1885- अनसूया साराभाई - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक।
1888 – स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद (पूर्व शिक्षा मंत्री) का सऊदी अरब में जन्म हुआ।
1888- जे. बी. कृपलानी - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
1924- आई. जी. पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर थे।
1924 - सुंदरलाल पटवा ।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
1927- अमिताभ चौधरी - भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार थे।
1936- माला सिन्हा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1936- कैलाश वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1943- अनिल काकोदकर - भारतीय परमाणु वैज्ञानिक।
1950- नेफियू रियो- नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष।
1955- जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक- भूटान के पूर्व नरेश।

*11 नवंबर को हुए निधन👉*

1849 - राम सिंह पठानिया अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले एक भारतीय सेनानी थे।
1971 - देवकी बोस - मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।
1982 - उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।
1994 - कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा - कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।
2007 - अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन (10 नवम्बर 2007  को निधन का भी वर्णन मिलता है अतः कन्फर्म कर लें)।
2008 - कन्हैयालाल सेठिया - आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।
2020 - बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा (84) का निधन हुआ।
2022 - टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (46) का वर्कआउट के दौरान निधन हुआ।
2023 - तेलुगु अभिनेता चंद्र मोहन (82) का निधन।
2024 -   जर्मन-ब्रिटिश चित्रकार फ्रैंक ऑएरबैक (93) का निधन हुआ।

*11 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद जयन्ती)।
🔅 महिला योद्धा 'ओनाके ओबव्वा जयंती'।
🔅 आचार्य कृपलानी जयंती।
🔅 श्री सुंदरलाल पटवा जयंती।
🔅 श्री राम सिंह पठानिया वीरगति दिवस।
🔅 प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण दिवस।
🔅 राष्ट्रीय फाइरेलिया (Fairelia) दिवस (भारत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻




Post a Comment

0 Comments