ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

विधान परिषद स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण तिथियों में बदलाव



भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी 22 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र यथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ एवं इलाहाबाद-झांसी तथा 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र यथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद एवं गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे से तैयार किये जाने सम्बन्धी शेष कार्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है। 

संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है—

1-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(3) के अन्तर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाना- 30.09.2025 (मंगलवार)

2-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन-15.10.2025 (बुधवार)

3-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय पुनर्प्रकाशन-25.10.2025 (शनिवार)

4-फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि, जैसी स्थिति हो-06.11.2025 (गुरूवार)

5-वह तिथि जिस तक पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना है-27.11.2025 (गुरूवार)

6-निर्वाचक नामावलियांे का आलेख्य प्रकाशन-02.12.2025 (मंगलवार)

7-दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 12 के अन्तर्गत)-02.12.2025 (मंगलवार) से 16.12.2025 (मंगलवार)

8-वह तिथि जिस तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जायेगी-30.12.2025 (मंगलवार)

9-निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन-06.01.2026 (मंगलवार)

Post a Comment

0 Comments