पंजाब के लुधियाना में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। पुलिस ने दो आतंकियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनसे दो हैंड ग्रेनेड और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।
पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो आतंकियों का एनकाउंटर किया है। वीरवार शाम पुलिस और आतंकियों के बीच काफी देर तक गोलबारी हुई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आतंकी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हो सकते हैं जो हैंड ग्रेनेड हमला कर बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जा रहे थे।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर इनकी नापाक साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ समय में पंजाब मे हैंड ग्रेनेड अटैक पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरजिंदर सिंह रिंदा व अन्य के इशारे पर किए गए थे। संभव है कि ये दोनों आतंकी भी उन्हीं के इशारे पर पंजाब को दहलाने के इरादे से आए थे। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम दोनों आतंकी लाडोवाल के पास से गुजर रहे थे।
.👍
0 Comments