ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

पंजाब के गुरदासपुर में पत्नी-सास की हत्या कर जेल गार्ड ने खुद को भी मार ली गोली


पंजाब के गुरदासपुर में जेल के गार्ड ने घरेलू विवाद के चलते  अपनी सर्विस एके-47 से पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। गुरदासपुर के गांव गुत्थी में यह वारदात एक घरेलू विवाद से शुरू हुई। आरोपी की पहचान केंद्रीय जेल गुरदासपुर के गार्ड गुरप्रीत के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह केंद्रीय जेल गुरदासपुर में निजी कंपनी पेसको के गार्ड के तौर पर तैनात था। वह पूर्व सैनिक था। वह अपनी सरकारी एके-47 रायफल लेकर घर पहुंचा और सुबह करीब तीन बजे अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद गुरप्रीत घटनास्थल से निकलकर गुरदासपुर की सात नंबर स्कीम के सरकारी क्वार्टरों में जाकर छिप गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इमारत को घेर लिया। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा और करीब एक घंटे तक लगातार समझाने की कोशिश जारी रखी। गुरप्रीत अपने फैसले पर अडिग रहा। उसने पुलिस की अपील ठुकराते हुए अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू तनाव चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है

👍 

Post a Comment

0 Comments