ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

लुधियाना में चली गोलियां: जीत का जश्न मना रहे थे AAP और कांग्रेसी, बहस के बाद हिसंक झड़प


पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव का एक दिन पहले नतीजे घोषित किए गए हैं। लुधियाना में ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया 
पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव का एक दिन पहले नतीजे घोषित किए गए हैं। लुधियाना में ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां पहले ईंट-पत्थर चले। इसके बाद गोलियां चलाई गई। गोलियां चलने से कई लोग घायल हुए हैं। गोलियों की आवाज सुन लोगों में दशहत फैल गई घटना लुधियाना के गिल रोड की है।
जानकारी के अनुसार आप नेता व कार्यकर्ता चुनाव में जीत का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों दलों के लोगों के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक गुट के लोगों ने गोलियां चला दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। गोलियां चलने से पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

*खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें*


Post a Comment

0 Comments