ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

हम ईरान में अमेरिकी सेना के जमीनी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं होंगे, हमारे सैनिक हिस्सा नहीं लेंगे" इजराइल


*ईरान जंग में अकेला पड़ा अमेरिका, जमीन पर नहीं उतरेगी इजरायली सेना, उधर चुनौती दे रही IRGC*
ईरान युद्ध में अगर अमेरिका अपनी सेनाएं जमीन पर उतारता है, तो इजरायल इसमें हिस्सा नहीं लेगा. 
इजरायल ने साफ कर दिया है कि वो अपने सैनिक ईरान में नहीं उतारेगा, ऐसे में अमेरिका को ये ऑपरेशन अकेले ही पूरा करना पड़ेगा.
*ईरान-अमेरिका का युद्ध अगर यूनाइटेड स्टेट्स ईरान में जमीनी सैन्य कार्रवाई करता है, तो इजरायल के सैनिक उसमें सीधे हिस्सा नहीं लेंगे.*
ईरान में अमेरिका भले ही ग्राउंड बूटिंग की तैयारी कर रहा है लेकिन नेतन्याहू की सेनाएं इसमें हिस्सा नहीं लेंगी.
इस तनावपूर्ण हालात में एक अहम संकेत माना जा रहा है. 
इस मिशन में अमेरिका को अकेले ही चलना होगा.
इजरायल का यह रुख कई रणनीतिक कारणों से हो सकता है. 
एक बड़ा कारण यह है कि जमीनी युद्ध में सीधे शामिल होने से क्षेत्र में तनाव और तेजी से बढ़ सकता है. 
इसके अलावा इजराइल पहले से ही अपनी सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है और वह सीधे बड़े युद्ध में कूदने से बचना चाहता है. 
दूसरी ओर अमेरिका के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है. 
अगर उसे बिना किसी बड़े सहयोगी के जमीनी ऑपरेशन करना पड़ता है, तो सैन्य और राजनीतिक दोनों स्तरों पर जोखिम बढ़ सकता है. 
*ईरान जैसे बड़े और मजबूत देश में जमीनी युद्ध करना आसान नहीं माना जाता और इसके लिए बड़े संसाधनों और रणनीति की जरूरत होती है.*

Post a Comment

0 Comments