सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित चीनी कंपनी हिकविजन के दिल्ली में 2020 से 2022 के बीच लगाए गए करीब 1.4 लाख कैमरों को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
पहले चरण में 50 हजार कैमरे बदले जाएंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि कैमरों की खरीद में पिछली सरकार की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिससे सुरक्षा के साथ समझौता हुआ। अब इन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाकर नए कैमरे लगाए जाएंगे।
गौरतलब है कि फेज-1 में लगाए गए सभी 1.4 लाख कैमरे हिकविजन के हैं, जिस पर वैश्विक स्तर पर सुरक्षा चिंताएं जताई जा चुकी हैं। सरकार अब चीनी कंपनियों के इन कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना पर काम कर रही है।
0 Comments