साइबर क्राइम थाना खीरी पुलिस द्वारा भोले-भाले गरीब लोगों को बहकाकर उनसे उनका आधार कार्ड, पेन कार्ड व उनकी फोटो कॉपी तथा सिम कार्ड व फोटो लेकर साइबर अपराध व जाली प्रपत्र तैयार कर जीएसटी धोखाधडी करने वाले गिरोह के 04 नफर अभियुक्तगण को घटना कारित करने में प्रयुक्त सामग्री 37 अदद सिम कार्ड, 26 अदद चेकबुक, 16 अदद पेन कार्ड, 20 अदद आधार कार्ड, 21 अदद किरायानामा स्टाम्प,03 रबर स्टाम्प, 05 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद लेपटॉप, 01 अदद पेन ड्राइव, 01 अदद डीजीटल सिगनेचर डिवाइस व 19 अदद तालों की चाबी, 04 अदद जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 04 अदद उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 03 अदद पार्टनरशीप डीड स्टाम्प, 01 अदद रिटायरमेन्ट डीड, 01 अदद संगम लाल रंग की अबरी लगी डायरी, 01 अदद अनन्या प्रीमियम कॉनवेन्ट बुक, 01 अदद HUMA NOTEBOOK, 01 अदद संगम BRAND LEDGER NOTEBOOK, 21 अदद पासपोर्ट साइज फोटो पाउच मय फोटो व 17 अदद आधार कार्ड व पेन कार्ड की प्रतिलिपि एवं जामातालाशी से बरामद कुल 26,100 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी, के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना खीरी के नेतृत्व में आज दिनांक 30.03.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा भोले-भाले गरीब लोगों को बहकाकर उनसे उनका आधार कार्ड, पेन कार्ड व उनकी फोटो कॉपी तथा सिम कार्ड व फोटो लेकर साइबर अपराध व जाली प्रपत्र तैयार कर जीएसटी धोखाधडी करने वाले गिरोह के 04 नफर अभियुक्तगण 1- दीपक सिंह उर्फ भीमा पुत्र उमेश सिंह उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम टिहुरकी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 2- अंकित द्विवेदी पुत्र शिवभगवान निवासी ग्राम बेहटा पकोड़ी थाना तम्बौर जनपद सीतापुर उम्र करीब 27 वर्ष, 3-धीरेन्द्र सिंह उर्फ कमल पुत्र जैनेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह नि0 ग्राम गोरिया कलां थाना कोतवाली देहात जिला सीतापुर उम्र 26 वर्ष, 4- राजू पुत्र रफीक नि0 ग्राम मिर्जापुर थाना ईसानगर जनपद खीरी उम्र 36 वर्षको घटना कारित करने में प्रयुक्त सामग्री 37 अदद सिम कार्ड, 26 अदद चेकबुक, 16 अदद पेन कार्ड, 20 अदद आधार कार्ड, 21 अदद किरायानामा स्टाम्प,03 रबर स्टाम्प, 05 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद लेपटॉप, 01 अदद पेन ड्राइव, 01 अदद डीजीटल सिगनेचर डिवाइस व 19 अदद तालों की चाबी, 04 अदद जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 04 अदद उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 03 अदद पार्टनरशीप डीड स्टाम्प, 01 अदद रिटायरमेन्ट डीड, 01 अदद संगम लाल रंग की अबरी लगी डायरी, 01 अदद अनन्या प्रीमियम कॉनवेन्ट बुक, 01 अदद HUMA NOTEBOOK, 01 अदद संगम BRAND LEDGER NOTEBOOK, 21 अदद पासपोर्ट साइज फोटो पाउच मय फोटो व 17 अदद आधार कार्ड व पेन कार्ड की प्रतिलिपि एवं जामातालाशी से बरामद कुल 26,100 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0स0 08/2026 धारा 340(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 61(2) भारतीयन्याय संहिता 2023 व 66C आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूर्व में पंजीकृत अभियोगो का विवरण*
अभियुक्तगण द्वारा कारित किये गये अपराधो के सम्बन्ध में जनपद खीरी के भिन्न भिन्न थानो पर पूर्व से भी अभियोग पंजीकृत हैं जिनकी विवेचना थाना साइबर क्राइम जिला खीरी से चल रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1.दीपक सिंह उर्फ भीमा पुत्र उमेश सिंह नि0 ग्राम टिहुरकी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
2.अंकित द्विवेदी पुत्र शिवभगवान निवासी ग्राम बेहटा पकोड़ी थाना तम्बौर जनपद सीतापुर
3.धीरेन्द्र सिंह उर्फ कमल पुत्र जैनेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह नि0 ग्राम गोरिया कलां थाना कोतवाली देहात जिला सीतापुर
4.राजू पुत्र रफीक नि0 ग्राम मिर्जापुर थाना ईसानगर जनपद खीरी
*संक्षिप्त विवरणः-*
1.अभियुक्त दीपक के कब्जे से उसने 19,100 रुपये व बायी जेब से दो अदद मोबाइल फोन कम्पनी 02 पार्टनरशिप डीड ,03 अदद रबड़ स्टाम्प, 03 अदद मोबाइल फोन कम्पनी, 01 अदद लैपटॉप HP PRODUCT ID BK2Q03A#ACJ, 01 अदद पैनड्राइव SANDISK, 20 अदद सिम कार्ड, 16 अदद चैकबुक, 11 अदद चाबी, 01 अदद डीजीटल सीगनेचर डिवाइस, 06 अदद HDFC BANK ATM व 07 अदद पेन कार्ड व 08 अदद आधार कार्ड व 07 अदद कागज के लिफाफे में पासपोर्ट साइज फोटो व 02 अदद जीएसटी व 02 अदद उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
2.अभियुक्त अंकित द्विवेदी के कब्जे से जामातालाशी से पहने पैन्ट के दाहिने जेब से 2,500 रुपये बरामद हुए, 02 अदद मोबाइल फोन, 08अदद तालो व 08 अदद एटीएम कार्ड व 09 अदद पेन कार्ड व 07 अदद आधार कार्ड व 10 अदद चैकबुक व 13 अदद पाउच मय पासपोर्ट साइज फोटो व 17 अदद सिम व 01 अदद ANANYA PREMIUM NOTEBOOK व 03 अदद ब्लैंक स्टाम्प पेपर व 02 अदद GST REGISTRAION CERTIFICATE व 02 अदद उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व 12 अदद किरायानामा अनुबन्ध पत्र
3.अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह के कब्जे से 3,500 रुपये व 13 अदद आधार कार्ड
4.अभियुक्त राजू के कब्जे से 03 अदद आधार कार्ड व 05 अदद आधार कार्ड
*साइबर क्राइम पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार राय थाना साइबर क्राइम जिला खीरी
2.उ0नि0 आशीष सहरावत थाना साइबर क्राइम जिला खीरी
3.उ0नि0 तनवीर अहमद थाना साइबर क्राइम जिला खीरी
4.का0 राहुल कुमार थाना साइबर क्राइम जिला खीरी
5.का0 मयंक वर्मा थाना साइबर क्राइम जिला खीरी
6.का0 वतन त्यागीथाना साइबर क्राइम जिला खीरी
0 Comments