26 अप्रैल । लखीमपुर
योग रंजन फाउंडेशन द्वारा संचालित “75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान” श्रृंखला के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 56-दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर आज रविवासरीय योग जागरण कार्यक्रम में सतत 120वें रविवार पर 54 सूर्य नमस्कार एवं विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन योग रंजन योगाभ्यास केंद्र, बहादुर नगर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रातः 06:00 बजे प्रारंभ हुए इस सत्र में बड़ी संख्या में साधकों एवं बाल साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नियमित योग अभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सूर्य-योगी साधक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विगत 6 माह से निरंतर प्रत्येक रविवार सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर रहे साधकों एवं बाल साधकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें योग रंजन फाउंडेशन की टी-शर्ट भेंट कर उनके अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० डी०एन० मालपानी (पूर्व प्राचार्य, युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० रामेश्वर माहेश्वरी (वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक एवं संरक्षक, योग रंजन फाउंडेशन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित सूर्य नमस्कार को दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया। साथ ही, योग रंजन फाउंडेशन द्वारा संचालित इस सतत अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम का संचालन प्रगति बरनवाल ने सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी रुप से किया। जिसने सभी प्रतिभागियों को योग के प्रति जागरूक रहने एवं इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने राजदीपिका तिवारी, आकांक्षा वर्मा, नूपुर सिंह, रामप्रताप कटियार, इकरा, स्नेहा, अम्बिका, सिमरन, सिमरन कश्यप, कावेरी, खुशी तिवारी, वैष्णवी, पूर्वी गुप्ता आदि को नियमित अभ्यास करने के लिए सम्मानित किया गया।
योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नियमित अभ्यास को जारी रखने व औरों को जोड़ने का आवाहन किया।
0 Comments