ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान उस वक्त भारी अफरा-तफरी

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान उस वक्त भारी अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, जब कार्यक्रम स्थल पर अचानक गोलियां चलने लगीं।* 

*इस हाई-प्रोफाइल डिनर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत उनके मंत्रिमंडल के तमाम बड़े सदस्य मौजूद थे।* 

*हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वीवीआईपी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, सीक्रेट सर्विस के जवानों ने भारी मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही धर दबोचा। यह पूरी खौफनाक घटना मशहूर हिल्टन होटल में घटी है।*


💥🌎 *राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद शेयर किया हमले का CCTV फुटेज* 💥🌎

*इस जानलेवा हमले के बाद खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में संदिग्ध हमलावर को बेहद तेजी से कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते हुए साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा, ट्रंप ने अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने के बाद की आरोपी की एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में हमलावर जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ नजर आ रहा है और उसके चारों तरफ हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी उसे घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं।*


💥🌎 *हथियारों का जखीरा लेकर घुसा था इंजीनियर, होटल में ही था ठहरा* 💥🌎

*गोलीबारी की इस घटना के तुरंत बाद यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस (USSS) ने फौरन एक्शन लेते हुए एक 30 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। इस हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कि पेशे से एक इंजीनियर बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी उसी हिल्टन होटल में एक मेहमान के तौर पर ठहरा हुआ था। वह सुरक्षा जांच को चकमा देकर भारी हथियारों के साथ कार्यक्रम में प्रवेश करने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद उसके पास से एक शॉटगन, हैंडगन और कई खतरनाक चाकू बरामद किए गए हैं।*


💥🌎 *सीक्रेट सर्विस के अधिकारी पर चलाई गोली, चंद सेकंड में हुआ काबू* 💥🌎

*अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारों से लैस इस हमलावर ने मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगे मैग्नेटोमीटर (सुरक्षा जांच यंत्र) की तरफ अचानक दौड़ लगा दी। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने बैलरूम के पास मौजूद एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर सीधे गोली चला दी। हालांकि, इससे पहले कि वह वीवीआईपी मेहमानों तक पहुंच पाता या कोई बड़ा नुकसान कर पाता, सतर्क सुरक्षाबलों ने उसे चंद सेकंड में ही जमीन पर पटक कर काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध को तुरंत एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।*

Post a Comment

0 Comments