ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

स्कूल चलो अभियान के अंर्तगत उच्च प्राथमिक विद्यालय मेधावी विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्कूल चलो अभियान के अंर्तगत उच्च प्राथमिक विद्यालय ,ग्राम पंचायत अमकोटवा में नव प्रवेशित एवं मेधावी विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष चंद्रा ने  उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया,साथ ही नवप्रवेशित व मेधावियों को सम्मानित किया। प्रो. चन्द्रा ने विद्यार्थी जीवन एवं पढ़ाई से संबंधित बच्चों को पाठ्यक्रम का नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम से सजग रहकर सफलता प्राप्त करने व समय प्रबंधन के बारे में बताया, जिसे अपना कर बच्चे न केवल सफल होंगे बल्कि एक अच्छे, ईमानदार नागरिक भी बनेंगे। साथ ही उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण इत्यादि पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में 'एजुकेट गर्ल ' संस्था से जुड़ी श्रीमती अनुराधा को बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे विशेष कार्यों के लिए ग्राम प्रधान अमरून निशा द्वारा सम्मानित किया गया ।इसीक्रम में  कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 6,7,8 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को कॉपी ,पेन ,पेंसिल किट देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों को यह बताया गया  कि वह न केवल प्रतिदिन विद्यालय आए बल्कि विद्यालय में समस्त पाठ्य- सहगामी क्रिया-कलापों में प्रतिभाग करें नियमित तौर पर पढ़ाई करें और अच्छे नागरिक बनकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में  स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई, जिसमें सब पढ़े, सब बढ़े,‌का नारा देकर ग्रामवासियों को जागरूक कर अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए संदेश दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा,सहायक अध्यापिका लक्ष्मी गुप्ता अनुदेशक निशा वर्मा,सालिगराम राजवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन व सफल संचालन ग्राम प्रधान अमरून निशा ने किया।

Post a Comment

0 Comments