मोदी सरकार गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने वाली है, उससे पहले भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने केंद्र सरकार की इस पहल का जोरदार समर्थन किया है। प्रतिभा पाटिल कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति बनी थीं। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की पहल को भारतीय लोकतंत्र के लिए 'क्रांतिकारी कदम' बताया है।
0 Comments