ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में रैली करते हुए कहा है कि ये मतदान पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में रैली करते हुए कहा है कि ये मतदान पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. 
उन्होंने आगे कहा कि पहले भी हमने देखा है, देश में जहां-जहां भारी मतदान हुआ है, वहां बीजेपी को प्रचंड विजय मिली है. कमल खिलना तय है. 
4 मई को बंगाल में भी बीजेपी की विजय का जश्न होगा. मिठाई बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी. 
टीएमसी पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि वैसे, मैंने सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है. 
झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन झाल टीएमसी को लगी है.


Post a Comment

0 Comments