बिहार मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना’ को मंजूरी दी है। सरकार ने कहा कि इस योजना का मकसद प्रदूषण को कम करना, वायु गुणवत्ता को बनाए रखना है।
इसके साथ ही 2030 तक नए वाहनों की कुल बिक्री में कम-से-कम 30% इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी तय करना है। सरकार के मुताबिक योजना के तहत महिलाओं के चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर एक लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 12 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
0 Comments