ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए























लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के गांव धोबीपुरवा में आयोजित होने वाले 25वें विशाल श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह यज्ञ 23 मई से 31 मई तक दुर्गा मंदिर स्थित शतचंडी यज्ञ स्थल पर आयोजित होगी।













शनिवार को निकली कलश यात्रा धोबीपुरवा, पतिया और टापरपुरवा से होकर सलीमाबाद के रास्ते सरयू नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से कलश भरे। इसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। पूरे मार्ग में "जय माता दी" के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 

आयोजकों ने बताया कि 24 मई को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अग्नि मंथन कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 25 मई से 31 मई तक प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ, वेदी पूजन, हवन और आरती का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक रामलीला मंचन तथा रात्रि 8:30 बजे से बाहरी कलाकारों द्वारा रंगमंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 31 मई रविवार को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो यज्ञ समापन तक चलेगा। इस दौरान सत्यनारायण, मंगतराम भास्कर, अनिल सिंह कोटेदार, हसरत प्रधान, उमाकांत भास्कर, राम सुमरन, भगत कौशल किशोर, उमाशंकर, माता दिन प्रसाद, आदि रहे।








Post a Comment

0 Comments