*लखीमपुर खीरी :* पावर हाउस रवही क्षेत्र अंतर्गत जेई सूरज त्रिपाठी की अनोखी पहल देखने को मिली जहा बिजली उपभोक्ता समाधान मेगा कैंप का किया गया आयोजन जिसमें फतेहपुर चौराहा पर कैंप लगाकर दर्जनो उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण जेई सूरज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप के आयोजन से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल मिल रही है उपभोक्ताओं द्वारा दी जा रही शिकायतो का सीधा संवाद करते हुए तत्काल मौके पर निस्तारण कराया जा रहा है विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर जनता के बीच पहुंच रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं कि समस्याओं का निस्तारण भी हो रहा है और उपभोक्ताओ का भरोसा भी मजबूत दिखाई दे रहा है उपभोक्ता अपनी बात को खुलकर हमारे सामने रख रहे हैं जिस पर हम लगातार निष्पक्ष कार्यवाही कर रहे हैं वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह से कैंप के जरिए क्षेत्र की अलग-अलग जगहो पर आयोजन लगातार जारी रहेगा जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके
0 Comments