ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लोग जुड़ रहे है जिस कारण अन्य दलों से पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है अजय मिश्र टेनी

 केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा जी विधानसभा गोला गोकर्णनाथ के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर-खीरी में रहे। 
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने विधानसभा गोला गोकर्णनाथ के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन में जुड़े कुछ दलों को आस्तित्व ही खत्म हो रहा है इन दलों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी ढ़ूढने से भी नहीं मिल रहे है और जिन प्रत्याशियों को यह दल टिकट भी दे रहे है वह टिकट वापस कर रहे है। इससे साफ पता चलता है कि उन्हें खुद पता चल गया है कि इन दलों का आस्तित्व अब खत्म हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लोग जुड़ रहे है जिस कारण अन्य दलों से पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ग्रामों में पक्की सड़कें, पानी की टंकी का निर्माण कराकर शुद्ध पेयजल घर-घर तक, बिजली, उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि योजनाओं से लाभांवित किया गया है। आमतौर पर पहले जब लोकसभा चुनाव होते थे तो लोकसभा चुनाव से 2 से 3 महीने पहले ही देश में किसकी सरकार आने वाली है और कौन प्रत्याशी कहां से जीतने वाला है। इसकी चर्चा होने लगती थी लेकिन इस बार कही कोई चर्चा नहीं है। इस बार ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है कही कोई और कोई पार्टी दिखाई ही नहीं दे रही है। जैसा प्रयास लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठित होकर कर रही है। वैसा अन्य कोई पार्टी नहीं कर रही है। इससे यह साफ हो रहा है कि किसी अन्य दल के पास भारतीय जनता पार्टी जैसा कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता ही नहीं है। आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत ही है जो 2014, 2017, 2019 एवं 2022 चुनावों में आपकी मेहनत के आगे दूसरे दल कहीं नहीं टिक पाए है। आप सबकी मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार बनी है। इंडी गठबंधन में जुड़े दलों की आपस में नहीं बन रही है। सभी दल अपने अपने प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ना चाहते है और दिल्ली में महागठबंधन के साथ रहना चाहते है। इसके साथ ही अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के लिए मेहनत की है। उसी का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी आज इस मुकाम पर खड़ी है। जहां अन्य दल भारतीय जनता पार्टी के आगे बेबस नजर आ रहे है। सफलता हमेशा तपस्या से मिलती है और आप लोगों की तपस्या का फल ही है जो प्रदेश व केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनी है।
कार्यक्रम में योगेश वर्मा विधायक सदर, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विजय महेश्वरी, संतोष कुमारी जिला उपाध्यक्ष, मनोज वर्मा, विजय शुक्ला ‘रिंकू’ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ, कीर्ति महेश्वरी अध्यक्ष नगर पंचायत मैलानी, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’, सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लाल अवस्थी, प्रीति वर्मा, शान्तनु तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


                           
                                      
                      

Post a Comment

0 Comments