ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा, गोवध निवारण अधि0 के पंजीकृत अभियोग में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को अवैध तमंचा-कारतूस, एक रस्सी, एक कुल्हाड़ी व दो चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया


पुलिस अधीक्षक  खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक  खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05.05.2024 को थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 188/2024 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 के पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तों 1. वसीम पुत्र वारिस अली निवासी ग्राम गढ़ी इब्राहिमपुर थाना उचौलिया जनपद खीरी 2. कदीर उर्फ कबीर पुत्र हबीब निवासी ग्राम किरयारी थाना उचौलिया जनपद खीरी को मुखबिर की सूचना पर बजे NH30 वह्द ग्राम अल्लीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तंमचा-कारतूस 12 बोर, एक अदद चाकू व एक अदद लाल रंग की रस्सी तथा अभियुक्त कदीर उर्फ कबीर उपरोक्त के कब्जे से एक अदद कुल्हाड़ी व एक अदद लोहे के चाकू को बरामद किया गया। बरामद अवैध तमंचा-कारतूस व अवैध चाकू के संबंध में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1-वसीम पुत्र वारिस अली निवासी ग्राम गढ़ी इब्राहिमपुर थाना उचौलिया जनपद खीरी 
2-कदीर उर्फ कबीर पुत्र हबीब निवासी ग्राम किरयारी थाना उचौलिया जनपद खीरी  

*बरामदगी-*
01 अदद अवैध तमंचा-कारतूस 12 बोर
02 अदद चाकू
01 अदद कुल्हाड़ी, 01 अदद लाल रंग की रस्सी

*अभियुक्त वसीम का आपराधिक इतिहास –*
1-मु0अ0सं0 278/2020 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना पसगवां जनपद खीरी
2-मु0अ0सं0 204/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पसगवाँ जनपद खीरी

*अभियुक्त कदीर उर्फ कबीर का आपराधिक इतिहास –*
1-मु0अ0सं0 510/2019 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना पसगवां जनपद खीरी
2-मु0अ0सं0 227/2020 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना पसगवां जनपद खीरी
 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 
1-उ0नि0 राजकुमार सरोज चौकी प्रभारी बरवर थाना पसगवां जनपद खीरी
2-हे0का0 मोहम्मद आरिफ थाना पसगवां जनपद खीरी
3-का0 अंकित हुड्डा थाना पसगवां जनपद खीरी
4-का0 भूपेन्द्र सिंह थाना पसगवां जनपद खीरी

Post a Comment

0 Comments