ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

आज के प्रमुख समाचार समर टाइम्स न्यूज़ एप पर

. जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में भारतीय सेना के जवानों द्वारा कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है।  

पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकी हमले में घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एक और सैनिक की हालत गंभीर है जबकि बाकी तीन की हालत स्थिर है।
➡️.... मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: SP विनोद कुमार ने कहा, "एक पार्टी के रोड शो का कार्यक्रम था। रोड शो खत्म होने के बाद कुछ लड़के महाराणा प्रताप चौक पर आए और चबूतरे पर चढ़कर पार्टी विशेष का झंडा लगाने का प्रयास किया और नारेबाजी भी की। CCTV की जांच की जा रही है और लोगों से वार्ता की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी...
 ➡️... कौशाम्बी 

➡सरकारी तालाब में JCB से हो रहा मिट्टी खनन 

➡विरोध करने गए स्थानीय को खनन माफियाओं ने पीटा 

➡खनन माफियाओं ने युवक का तोड़ा हाथ 

➡पीड़ित युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज 

➡पीड़ित युवक ने थाने में दी तहरीर 

➡चारवा थाना इलाके का मामला
 ➡️...ब्रेकिंग न्यूज 

बीएसपी को ऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद की चुनावी रैलियां रद्द हो गई हैं। 

सीतापुर में आकाश पर जब से एफआईआर हुई, वो चुनाव मैदान से पीछे हट गए हैं। तब से उनकी चार चुनावी सभाएं बिना किसी कारण बताए पार्टी ने रद्द कर दी है। फिलहाल वो चुनाव प्रचार से दूर हो गए हैं। 

सीतापुर में आकाश समेत पार्टी के कई नेताओं पर अचार संहिता के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें उन्होंने कहा था ये आतंकवादियों की सरकार है। आकाश उसी दिन रात में दिल्ली लौट गए और तब से वो चुनाव प्रचार में नही लौटे।

Post a Comment

0 Comments