ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

सुबह की बड़ी खबरें समर टाइम्स न्यूज एप पर ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


➡️लखनऊ - कारोबारी संतोष गौतम की हत्या का हुआ खुलासा, पुलिस ने हत्या आरोपी महिला को किया गिरफ्तार , मंजू के साथ सोलन होटल में रुका था संतोष गौतम, दोनों ने साथ में शराब पी थी,दोनों में हुआ था विवाद, विवाद के बाद मंजू ने संतोष की गला घोंटकर हत्या की , हत्या के बाद कमरे में शव को छोड़कर हुई थी फरार, कृष्णा नगर पुलिस ने मंजू सिंह को किया गिरफ्तार.

➡️लखनऊ - यूपी में मत्स्य पालकों के लिए वेबसाइट लांच हुई, यूपी के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने लांच की वेबसाइट, मत्स्य पालन की योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी, निदेशालय तक दौड़ लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत-निषाद, बहुउद्देशीय मत्स्य पालक समिति गठन का रास्ता साफ, संजय निषाद ने गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया, तालाबों का ठेका पट्टा स्थानीय समितियों को ही मिलेगा, समितियों के पंजीकरण का कार्य अब ऑनलाइन होगा, निषादराज वोट योजना में भी बदलाव लाया गया-निषाद

➡️लखनऊ - झूले में गर्दन फंसने से बच्चे की हुई मौत, घर में झूला झूलते वक्त गर्दन फंसने से मौत , अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना माल क्षेत्र के नबी पनाह गांव का मामला

➡️प्रतापगढ़- राजा भैया ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट, श्री तिरुपति बालाजी के प्रसाद के मामले पर पोस्ट, प्रसाद में बीफ की चर्बी, मछली का तेल मिलाना अपराध, असंख्य हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था के साथ जघन्य अपराध, यह जानबूझकर किया गया है, इसका एक ही स्थाई निदान है, हिंदू मंदिरों की सुचिता बनाए रखने के लिए- राजा भैया, उन्हे अविलंब सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए, राजा भैया ने एक्स पर संदेश के साथ एक कार्टून भी पोस्ट किया.

➡️कानपुर देहात - अग्निकांड के दूसरे दिन मजदूरों का तड़पते वीडियो, झुलसे मजदूर इलाज के लिए मदद की लगा रहे गुहार, अबतक आधा दर्जन मजदूरों की हो चुकी है दर्दनाक मौत, हादसे में घायल 4 मजदूरों का चल रहा उपचार, जिला प्रशासन,पुलिस ने फैक्ट्री को किया सीज, फैक्ट्री के तीनों डायरेक्टरों के खिलाफ केस दर्ज, शिशिर गर्ग, शशांक गर्ग, रीना अग्रवाल पर केस दर्ज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कराया केस, पुलिस ने फैक्ट्री के दो डायरेक्टरों को किया गिरफ्तार, LPG गैस का होता था उपयोग, शॉर्ट सर्किट के चलते आग, आग में जलकर मरने वाले मजदूरों में दो नाबालिग भी, थाना रनिया क्षेत्र की आर.पी. पॉलीपैक फोम फैक्ट्री में हादसा

➡️रायबरेली- बदमाशों पर चाकू की नोक पर लूट के आरोप का मामला, भारत समाचार पर ख़बर चलते ही हरकत में आई पुलिस, एएसपी संजीव सिन्हा समेत पुलिस टीम ने की कॉम्बिंग, पुलिस की कॉम्बिंग के दौरान चोरी हुआ बक्सा,नगदी बरामद, कुछ ही घण्टों में पुलिस ने चोरी हुआ माल भी किया बरामद, आरोपियों की जल्द कर ली जाएगी गिरफ्तारी- एएसपी, बुजुर्ग दंपति की शिकायत पर की जा रही कार्रवाई- एएसपी, सोते समय छत के रास्ते से घर में घुसे से नकाबपोश चोर, सलोन कोतवाली क्षेत्र के मदापुर गांव का मामला.

➡️इटावा- बैंक धोखाधड़ी मामले में 2 महिला सहित 4 गिरफ्तार, जिला सहकारी बैंक में 25 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी, 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, इटावा के थाना कोतवाली में है मामला दर्ज.

➡️कुशीनगर - अवैध बालू खनन पर चला बुलडोजर, खनन विभाग ने की अवैध खनन पर छापेमारी, बालू खनन में इस्तेमाल नाव को किया बरामद, बुलडोजर से बरामद नाव को करवाया गया नष्ट, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का मामला

➡️बुलंदशहर - बारिश के चलते ओवरफ्लो हुआ नाले का गंदा पानी, ओवरफ्लो हुआ नाले का गंदा पानी टेराकोटा फैक्ट्री में घुसा, जलभराव से मिट्टी के बर्तन, मोल्ड सहित अन्य सामान बर्बाद, फैक्ट्री में जलभराव से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान, दीपावली के लिए तैयार किया गया था लाखों का माल, पीड़ित ने शासन प्रशासन से लगाई मुआवजे की गुहार, बुलंदशहर के खुर्जा अगवाल फाटक के पास है टेराकोटा फैक्ट्री

➡️आगरा - ढोल नगाड़ों के साथ प्रॉपर्टी कुर्क करने पहुंची पुलिस, अपराधी की एक करोड़ 20 लाख की प्रॉपर्टी कुर्क, लोहामंडी निवासी कुख्यात अपराधी है अलीशेर कुरैशी, गंभीर धाराओं में दर्ज थे अलग-अलग थानों में 22 केस, अभियुक्त पर दो बार गुंडा एक्ट,गैंगस्टर भी लग चुका है, एसीपी लोहामंडी सहित सर्किल का फोर्स भी रहा मौजूद, आगरा के थाना जगदीशपुरा बोदला सेक्टर का मामला

➡️अयोध्या- सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे पर दर्ज केस का मामला, मामले में एसपी सिटी मधुबन सिंह का बयान, घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है-एसपी सिटी, CCTV में 4-5 गाड़ी से आए आरोपी दिखे है-SP सिटी, गाड़ी में पीड़ित रवि तिवारी को बैठा कर ले गए-SP सिटी, जांच हो रही है,मुकदमा दर्ज कर लिया गया है-SP सिटी.

➡️कन्नौज - सर्राफा की दुकान में महिला ने हाथ किया साफ, ग्राहक बनकर आई महिला ने उड़ाया सोने का कुंडल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कुण्डल उड़ाने का वीडियो, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दी जानकारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरन्दनगर सब्जी मंडी का मामला.

➡️गोरखपुर- ऑनलाइन गेम के जरिये ठगी करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने अंतर्राज्यीय 8 ठगों को किया गिरफ्तार, अभियुक्त रोहित, प्रिंस, गुड्डू और रंजेश गिरफ्तार, अमित, अभय संजीत औऱ चन्दन गिरफ्तार, 29 मोबाइल, 4 टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद, सट्टा खेलाने के नाम पर ठगी करते थे, शाहपुर क्षेत्र के एक मकान से गिरफ्तारी.

➡️रामपुर- रेलवे ट्रेक पर विद्युत पोल रखने का मामला, पोल रखने वाले 2 लोगों को पुलिस  ने किया अरेस्ट, GRP पुलिस ने पोल रखने वालों को किया गिरफ्तार, काठगोदाम रेलवे लाइन पर विद्युत पोल रखने का आरोप, ट्रेन हादसा करने की नीयत से रखा था आरोपियों ने पोल-GRP.

➡️नोएडा - पुलिस की एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ , पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल, घायल बदमाश को हॉस्पिटल में कराया भर्ती, बदमाश अजय उर्फ रामनिवास अस्पताल में भर्ती, अवैध तमंचा, घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी बरामद, बंद पड़े घरों में चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम, सेक्टर-39 थाना पुलिस की बोटेनिकल के पास मुठभेड़.

➡️दिल्ली - तिरुपति में विहिप की मार्गदर्शक मंडल की बैठक कल, विहिप में केंद्रीय नेताओं के समेत साधु संत होंगे शामिल, तिरुपति प्रसाद विवाद के साथ अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

🙏*

Post a Comment

0 Comments