ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल लखीमपुर खीरी ने धूमधाम से मनाया दशहरा उत्सव

जय श्री राम से गूंजा जयपुरिया विद्यालय प्रांगण।
सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में  आज दशहरा उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षको ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और *बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव* मनाया। स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषणों और पारंपरिक अनुष्ठानों के माध्यम से दशहरे का महत्व समझाया गया।
उत्सव की शुरुआत एक विशेष सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को दशहरे का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व समझाया गया। विद्यालय की शिक्षिका  ने बच्चो  को संबोधित करते हुए कहा, “दशहरा अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी ही शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में सत्य और धर्म की ही जीत होती है।”
दशहरा उत्सव की मुख्य झलकियाँ इस प्रकार रहीं:
रामायण नृत्य नाटिका में बच्चों   ने रामायण के प्रमुख दृश्यों का मंचन किया, जिसमें भगवान राम की यात्रा और रावण के वध को दिखाया गया।  इस नाटिका में कुशाग्र,विवान ,आद्रिका , अगम ,मेहर और सक्षम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई।इस नाटिका को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
संस्कृत शिक्षक अभिनव द्वारा प्रस्तुत श्री मधुर राम स्तुति प्रशंसनीय रही।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मेधांश और गायक समूह द्वारा प्रस्तुत भजन था जिसमे बच्चों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।इसके साथ ही नृत्य प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
रावण दहन: कार्यक्रम का समापन रावण के पुतले के दहन के साथ हुआ, जो बुराई के अंत का प्रतीक है।
  इस अवसर पर बच्चो के साथ समस्त शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे वातावरण में जीवंतता छा गई। इस उत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को समझने का अवसर दिया, साथ ही एकता, अनुशासन और दृढ़ता जैसे मूल्यों को भी सिखाया।
नवरात्रि एवम दशहरा के अवसर पर विद्यालय ट्रस्ट ओम फाउंडेशन की अध्यक्षा और श्रीमती प्रियंका गुप्ता जी ने समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधक महोदय श्री आशीष गुप्ता जी ने बच्चो को बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेकर सदैव सत्य और  धर्म के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
विद्यालय परिवार की तरफ से प्रधानाचार्य महोदय श्री बिनोद कुमार तिवारी जी ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को दशहरे की शुभकामनाएँ दी  और एक सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments