जिला निर्वाचन अधिकारी, लखीमपुर खीरी के पत्र संख्या 2872/ निर्वाचन पुनरीक्षण 2025 के निर्देशों के अनुपालन में अर्हता तिथि 1/01/2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निवचिक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 से संबंधित जागरुकता अभियान के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के युवा एवं महिला मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराए जाने एवं जागरूक करने हेतु युवराज दत्त महाविद्यालय में तीन दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस क्रम में महाविद्यालय में मतदाता पंजीयन हेल्प डेस्क का शुभारंभ दिनांक 21/11/24 को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हेमंत कुमार पाल ने छात्र छात्राओं को लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका के महत्व से परिचित कराया तथा शत प्रतिशत मतदाता पंजीयन हेतु प्रेरित किया। राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर श्री सौरभ वर्मा ने विद्यार्थियों को फॉर्म 6 की जानकारी प्रदान की। इसके उपरांत विद्यार्थियों को फॉर्म-6 वितरित किए गए। कार्यक्रम के दूसरे दिन निबंध, वाद विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में गौसिया फ़ातिमा प्रथम शिवांगी पाण्डेय द्वितीय तथा अनुष्का मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता में काशिफा ने पहले शिवांगी पाण्डेय ने दूसरे तथा यशवर्धन अग्रवाल ने तीसरे स्थान पर क़ब्ज़ा जमाया। पोस्टर प्रतियोगिता में कशिश जायसवाल प्रथम, सीमा द्वितीय तथा ईशा श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर श्री सौरभ वर्मा ने किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हेमंत कुमार पाल ने छात्र छात्राओं को लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका के महत्व से परिचित कराया तथा शत प्रतिशत मतदाता पंजीयन हेतु प्रेरित किया। प्रो. सुभाष चंद्रा ने सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलवायी।कार्यक्रम के तीसरे दिन 'जागरूक मतदाता लोकतंत्र का विधाता' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन श्री सौरभ वर्मा ने किया। इसके उपरांत प्रो. सुभाष चंद्रा ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024-25 व फ़ॉर्म 6,7 एवं 8 के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम प्रभारी प्रोफ़ेसर संजय कुमार ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका एवं निष्पक्ष मतदान के महत्व को रेखांकित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक मात्रा में मतदाता पंजीयन हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में आपके द्वारा किया गया वोट एक स्वर्णिम भविष्य का आधार बनेगा। ऐसे में मतदान न केवल अधिकार वरन कर्तव्य भी है।
इस अभियान में डॉ. जे.एन. सिंह, प्रो. एस. के पाण्डेय, प्रो. ज्योति पंत, श्री रचित कुमार, डॉ. अमित सिंह, श्री श्वेतांक भारद्वाज एवं श्री धर्म नारायण का सक्रिय योगदान रहा
0 Comments