सरवर चिश्ती ने रामगोपाल की हत्या को बताया जायज
सरवर चिश्ती ने रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बारे में बयान देते हुए कहा कि-कोई आज तक नहीं पकड़ा गया। जब हमारे जुलूस निकाले जाते हैं, उस समय हम तो किसी को भी गाली नहीं देते। शांति से जुलूस निकालते हैं, तो फिर इससे पता चलता है कि ये सब सिर्फ एक तरफ से हो रहा है। बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या को सरवर चिश्ती ने अपने बयान के जरिए जायज ठहराने की कोशिश की है। अजमेर में खादिमों की संस्था 'अंजुमन सैयद जादगान' के सचिव सरवर चिश्ती का इस मामले में कहना है कि-जो हुआ, वो होना ही था। अगर हमारे मुस्लिम भाइयों को गालियां बकी जाएंगी तो हम फूल नहीं बरसाएंगे। घर पर चढ़कर हरा झंडा उतारकर अपने धर्म विशेष का झंडा लहराया जा रहा है। ऐसे में इन लोगों के ऊपर फूल तो बरसेंगे नहीं, जो हुआ यही होना था।पहले भी दिए हैं कई विवादित बयान
सरवर चिश्ती ने रामगोपाल मिश्रा की हत्या पर बयान देते हुए आगे कहा कि-आज तक कोई नहीं पकड़ा गया। हमेशा हमारे मजहबी उलेमाओं की शान में गुस्ताखी की जाती है। अब तो ये आए दिन का हो गया है।
0 Comments