ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

पुलिस लाईन खीरी सभागार कक्ष में SJPU व A.H.T.U की मासिक समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

 पुलिस अधीक्षक  खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक  खीरी की अध्यक्षता में SJPU व A.H.T.U की मासिक समीक्षा बैठक एव प्रशिक्षण कार्यशाला रिर्जव पुलिस लाइन खीरी स्थित सभागार कक्ष मे आहूत की गयी, जिसमें  जनपद खीरी के सी.डब्ल्यू.सी. के अध्यक्ष, श्री एसपी सिंह; CMO आफिस से डॉ. राकेश गुप्ता; जिला प्रोबेशन कार्यालय से क्यूम जरवानी; बाल श्रम आफिस से श्री अजय कुमार;  चाइल्डलाइन से अंजुमन परवीन व  श्रीमती विभा सक्सेना; प्रभारी वन स्टाफ सेंटर से रश्मी चतुर्वेदी, खुशबू अवस्थी; एम ट्रस्ट से अशोक कुमार, सोनम खान व सभी थाने से सम्बन्धित बाल कल्याण अधिकारी/कर्मचारीगण व अन्य विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए। कार्याशाला में पूर्व  में जारी किए गए कार्यवृत के अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई।

साथ ही उपस्थित अन्य अधिकारीगण द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझावों, पीड़ितों के अश्वासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन पॉक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉक्सो के मामले में फार्म ए व बी को पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों रिमांड लेने हेतु सादे वस्त्रों में आना, जे.जे एक्ट की धारा 24 आदि तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त बेल नोटिस को बाल कल्याण समिति एवं वादी /पीड़िता को अंदर समय उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments