पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02.11.2024 को थाना गोला पुलिस द्वारा रेलवे कौधवा क्रसिंग के पास से 04 नफर वांछित अभियुक्तों 1. शिवम पुत्र वेदप्रकाश 2. रवि उर्फ हबलू पुत्र हरिश्चन्द्र 3. लखन पुत्र रामचन्द्र 4. सोनू उर्फ हराह पुत्र रामचन्द्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (पैशन प्रो) व लूट का मोबाइल फोन एवं लूट के 800 रूपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लूट के प्रयास व चोरी के अभियोग मु0अ0सं0 628/24 धारा 309(6)/115(2)/351(2) BNS तथा मु0अ0सं0 597/24 धारा 303(2) BNS के वांछित अभियुक्त है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
1.शिवम पुत्र वेदप्रकाश नि0 मोहल्ला भवानीगंज थाना गोला जनपद खीरी
2.रवि उर्फ हबलू पुत्र हरिश्चन्द्र नि0 मोहल्ला भवानीगंज थाना गोला जनपद खीरी
3.लखन पुत्र रामचन्द्र नि0 मोहल्ला कुम्हारन टोला थाना गोला खीरी
4.सोनू उर्फ हराह पुत्र रामचन्द्र नि0 मोहल्ला कुम्हारन टोला थाना गोला जनपद खीरी
*बरामदगीः-*
01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल (पैशन प्रो)
एक अदद लूट का मोबाइल फोन (POCO कंपनी)
लूट के 800 रूपये नगद
*आपराधिक इतिहासः-*
*लखन पुत्र रामचन्द्र नि0 कुम्हारन टोला थाना गोला जिला खीरी*
1.मु0अ0सं0 806/2022 धारा 323/326 भा0द0वि0 थाना गोला जनपद खीरी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1.उ0नि0 श्री राजन कुमार
2.उ0नि0 श्री डिंपल कुमार
3.कां0 मोनू कुमार
4.कां0 सचिन कुमार
5.कां0 नील कुमार
6.कां0 बोबी कुमार
0 Comments