निदेशक सांस्कृतिकी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में युवराज दत्त महाविद्यालय में 19 व 20 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन निबंध, कविता लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के वीरेंद्र प्रथम, शिवांगी द्वितीय एवं बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की अर्चिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कविता लेखन में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की साक्षी प्रथम, नीतीश कुमार द्वितीय एवं बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के यशवर्धन तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के यशवर्धन प्रथम बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की साक्षी द्वितीय एवं बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की काशिफा ने तृतीय स्थान पर क़ब्ज़ा जमाया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन देशभक्ति गीत गायन एवं एकपात्रीय नाट्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं। गीत गायन में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की साक्षी प्रथम, बी. कॉम. पंचम सेमेस्टर की अनुष्का द्वितीय व बी. एससी. प्रथम सेमेस्टर की असमा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नाट्य में बी.ए. प्रथम वर्ष की श्रद्धा व बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की साक्षी द्वितीय स्थान पर रही।
प्रो. नीलम त्रिवेदी के संयोजकत्व में कार्यक्रम का संचालन प्रो. विशाल द्विवेदी द्वारा किया गया। असिस्टेंट प्रोफ़ेसर श्वेतांक भारद्वाज, सौरभ वर्मा एवं धर्म नारायण ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हेमंत कुमार पाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं की घोषणा की तथा कहा कि महाविद्यालय इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने हेतु कटिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित कराने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रो. एस. के पाण्डेय, प्रो. सुभाष चंद्रा, प्रो. ज्योति पंत, डॉ. इष्ट विभु, डॉ. ओ.पी. सिंह, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार, श्री मोहम्मद आमिर, श्री विजय प्रताप सिंह, श्री दीपक कुमार बाजपेयी, श्री रचित कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह, श्री विनयतोष गौतम, श्री मोहम्मद नज़ीफ के साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 Comments