ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग के साथ काम करेगा स्वास्थ्य विभाग


लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करना भी शामिल है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायती राज विभाग से मिलकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम होटल एलिटइन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने की। इस दौरान जिला पंचायती राज अधिकारी विशाल सिंह भी मौजूद रहे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल गुप्ता ने बताया कि टीबी मुक्त भारत के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ है। जिसमें जिला पंचायती राज विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, बीसीपीएम और एनटीईपी कार्यक्रम के सुपरवाइजर, एवीएन कोऑर्डिनेटर को प्रशिक्षण दिया गया है। यह सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अपने-अपने ब्लॉकों में और सभी ग्राम प्रधानों से मिलकर सेंसटाइजेशन का कार्य करेंगे और अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाने में स्वास्थ्य विभाग शासन का सहयोग करेंगे।

Post a Comment

0 Comments