धौरहरा खीरी।
कस्बे के दक्षिण धौरहरा बसंतापुर मार्ग पर पूरब तरफ दोपहर बाद हिसंक जीव तेंदुए को लोगों द्वारा चहलकदमी करते हुए देखा जिस पर मौजूद लोगों द्वारा मचाएं गये हो हल्ला के चक्कर में लिप्टिस के पेड़ पर चढ़ने का फोटो वायरल हो रहा है जिस पर वन विभाग ने घटना एक दिन पुरानी बताई।
जानकारी के मुताबिक धौरहरा बसंतापुर मार्ग व कस्बे के दक्षिण खेतों में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे हिसंक जीव तेंदुए को चहलकदमी करते हुए ग्रामीणों द्वारा देखा गया। खेतों में काम कर रहे मजदूरों द्वारा मचाएं गये हो हल्ला से बौखलाया तेदुआ राधे कबाडी निवासी धौरहरा के खेत में लगे लिप्टिस के पेड पर चढ गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों की भीड बढ़ने के कारण खतरे को भांपते हुए तेंदुआ पेड से कूदकर गन्ना लगे खेतों में गुम हो गया।
इस मामले में वन विभाग द्वारा बताया कि सूचना सही है उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
0 Comments