ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय द्वारा जनपद खीरी के विभिन्न हॉस्पिटलों का किया गया निरीक्षण


पुलिस अधीक्षक  खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आज दिनांक 17.11.2024 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी खीरी द्वारा तहसीलवार, फायर स्टेशन प्रभारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर 40 हॉस्पिटलों के अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 15 हॉस्पिटलों में मानक के अनुरूप अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था न पाए जाने के कारण हॉस्पिटलों को मानक के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण कराए जाने हेतु नोटिस निर्गत किया गया। साथ ही हॉस्पिटलों में उपस्थित स्टॉफ व जन सामान्य को आग से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया तथा फायर एक्टिंग्यूशर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। तथा उप जिला मजिस्ट्रेट लखीमपुर तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी खीरी द्वारा भी शहर के विभिन्न अस्पतालों की अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था की जाँच की गई।

Post a Comment

0 Comments