ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

Delhi Election 2025: बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कड़ा वार, नहीं डाल पाएंगे फर्जी वोट, कैमरा रखेगा नजर, किए जाएंगे डिपोर्ट


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ विशेष तलाशी अभियान शुरू किया गया। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने और गिरफ्तार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि फर्जी मतदान न होने पाए, इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कैमरा नजर रखेगा। उनका चेहरा आते ही वे डिटेक्ट हो जाएंगे। पहचान होते ही वे प्रशासन की पकड़ में होंगे और इसके बाद वापस बांग्लादेश भेजे जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments